Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उमर अब्दुल्ला को मदद की पेशकश की है। रविवार को डोडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यदि उमर अब्दुल्ला को आधे राज्य (हाफ स्टेट) को चलाने में समस्या आती है तो वे उनसे सलाह ले सकते हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने उमर अब्दुल्ला को अपना समर्थन भी दिया।
आम आदमी पार्टी के नेता रविवार को डोडा में मेहराज मलिक के जम्मू-कश्मीर में पार्टी के पहले विधायक के तौर पर चुने जाने पर लोगों का आभार प्रकट करने आए थे। रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को आधा राज्य इसलिए कहा जाता है कि मुख्यमंत्री के पास सीमित अधिकार होते हैं। अब उन्होंने जम्मू कश्मीर को भी आधा राज्य बना दिया है। इसका मतलब है कि निर्वाचित सरकार के पास न्यूनतम अधिकार हैं, जबकि उपराज्यपाल के पास अधिक अधिकार हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं उमर से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें काम करने में कोई कठिनाई आती है तो मुझसे सलाह लें क्योंकि मैंने दिल्ली में 10 साल सरकार चलाई है। बता दें कि दिल्ली की तरह ही जम्मू और कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है।
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उमर अब्दुल्ला आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक को अपनी सरकार में कुछ जिम्मेदारी देंगे ताकि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें। रैली में पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी देश की सारी संपत्ति अपने दोस्त को दे रहे हैं, जबकि मैं दिल्ली के तीन करोड़ लोगों को रेवड़ियां बांट रहा हूं।
‘दिल्ली में प्रत्येक महिला को मिलेंगे 1 हजार रुपये’
केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी उनसे नाराज हैं, क्यों कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में सभी लोगों को स्कूली शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी मुफ्त में मुहैया करा रही है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रत्येक महिला के बैंक खाते में 1 हजार रुपये जमा कराएगी।
2024 के चुनावी नतीजों पर केजरीवाल ने कहा कि हर चुनाव का एक मैसेज होता है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें मिलने का संदेश है कि पीएम मोदी को अपने तौर तरीकों में सुधार लाना है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines