Arunachal Pradesh Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय सेना के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। ये हादसा वेस्ट कामेंग जिले के मांडला में हुआ था।
मांडला के पूरब में बंगलाजाप गांव के पास हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है। डिफेंस गुवाहाटी के पीआरओ ने बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
सुबह 9 बजे टूट गया था संपर्क
दरअसल, भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब नौ बजे सांगे गांव से ऑपरेशन सॉर्टी के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर को असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जाना था। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए. सवार थे। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार, इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया।
इस हादसे के बाद भारतीय सेना, सशस्त्र सीमा बल और आईटीबीपी के पांच खोजी दलों को हेलीकॉप्टर और जवानों की तलाश में भेजा गया।
गांववालों ने हेलीकॉप्टर को जलते देखा
विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दिरांग के ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा था। उस क्षेत्र में दृश्यता काफी कम थी।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के सवालों पर भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- आपका अहंकार देश से बड़ा नहीं
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
31 mins agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
2 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
3 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
3 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
4 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
4 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
6 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
6 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines