हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'भारत का अभिन्न हिस्सा है अरुणाचल…', चीन को MEA ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा है, कोई इस सच्चाई को नकार नहीं सकता.

विज्ञापन
Credit: Social Media

भारत ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम नक्शे में शामिल किए, तो चीन को मिर्ची लग गई. उसने भारत के इस कदम को अमान्य करार दिया तो MEA ने उसे करारा जवाब दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा है, कोई इस सच्चाई को नकार नहीं सकता. उन्होंने कहा- ”हम लोग बॉर्डर के मुद्दों को बहुत अहम मानते हैं और समझते हैं कि सीमा पर शांति बेहद ज़रूरी है. बॉर्डर पर हालात चीन से हमारे संबंधों को तय करते हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘FCRA बिल इंटरनल मेटर है…’, केंद्र ने विदेशी फंडिंग पर अमेरिकी सांसद की टिप्पणी को किया खारिज

MEA ने और क्या कहा?

MEA प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने आगे कहा- ”भारत चीन बॉर्डर को लेकर WMCC की बैठक में भी यही बात कही गयी है. LoAC पर हम दोनों देशों को शांति बनाये रखने की ज़रुरत है.” पाकिस्तान के कब्जे़ वाले जम्मू-कश्मीर PoJK पर जयसवाल ने कहा- ”हमने देखा है कि वहां मानवाधिकार का कितना घोर उल्लंघन हो रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर दबाव बनाएगा.” वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से जब पूछा गया कि अमेरिका की बैन वाली धमकी के बावजूद क्या भारत रूस से तेल खरीदेगा. इसपर रणधीर जयसवाल ने जवाब दिय- ”भारत की ऊर्जा नीति 140 करोड़ भारतीयों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गयी है. किसी और फैक्टर की अहमियत इस बात से ज्यादा नहीं. हम अपनी ज़रूरतों को कई श्रोतों से पूरा करेंगे.”

विज्ञापन

मक्का डील पर MEA का जवाब

सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के बीच हुई मक्का डिफेंस डील पर MEA प्रवक्ता ने कहा- ”पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर हम लगातार नज़र रखे हुए हैं. जो मक्का समझौता हुआ है, उसके भारत पर असर की हम समीक्षा कर रहे हैं. पाकिस्तान को लेकर जो हमारी नीति थी, वो वैसी ही रहेगी. जहां तक मक्का रक्षा समझौते का सवाल है, हम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता दोनों के नजरिए से इसके प्रभावों की समीक्षा कर रहे हैं. भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएगा.”

ये भी पढ़ें: PoK में नागरिकों पर जुल्म के खिलाफ भारत ने उठाई आवाज, पाकिस्तान को किया बेनकाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola