अरुणाचल के तवांग के पास सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, एक पायलट शहीद

Army helicopter crashes

Army Helicopter Crashes: अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक पायलट शहीद हो गया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर पर सवार दोनों पायलटों को नजदीकी सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने दम तोड़ दिया।

सेना के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अफसोस के साथ हम सूचित करते हैं कि पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। फिलहाल, हादसे के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पिछले साल देश के पहले सीडीएस हुए थे शहीद

बता दें कि 2021 दिसंबर में हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शहीद हो गए थे। हाल ही में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बनाया गया है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ