जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जारी है। इस बीच सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो 2 आतंकी ढेर किए हैं। इससे पहले उधमपुर में चल रही मुठभेड़ सेना का एक जवान शहीद हो गया था। बता दें कि पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेरा है। उधर बांदीपुरा में पुलिस ने लश्कर के 4 ओवर ग्राउंड वर्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर स्थानीय लोगों पर हमला करने की फिराक में है। इससे पहले बुधवार को सेना ने उरी में सीमा पार कर रहे 2 आतंकियों को ढेर किया था।
इससे पहले बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। यहां पर आतंकी एक घर में छिपे थे। आतंकियों के पास से गोला बारूद, 2 असॉल्ट राइफल, युद्ध से जुड़ा सामान, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की सर्चिंग की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान! दर्द बांटने आए कश्मीरी…भारतीयों की दुश्मनों को खुली चुनौती
इस बीच पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्रालय में आज एक बार फिर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में रॉ और आईबी चीफ के अलावा सेना के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। वहीं आतंकी हमले को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि सभी आतंकियों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद स्थानीय दहशतगर्दों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल आतंकियों की तलाश में ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन, उच्चायोग की सुरक्षा घटाई
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी…', INDIA गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव
5 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
25 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
43 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
54 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
57 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines