पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन, उच्चायोग की सुरक्षा घटाई

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने एक और सख्त एक्शन लिया है। सरकार ने पाकिस्तान सरकार का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने दिल्ली स्थित उच्चायोग की सुरक्षा घटा दी है।

Pakistan social media account ban India

Pakistan social media account ban India

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान पर कार्रवाई जारी है। आतंकी हमले के बाद भारत ने एक और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने पाकिस्तान सरकार का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भी सीसीएस की बैठक के बाद सरकार ने 5 बड़े फैसले लिए थे। अब सरकार ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा एक्शन लिया है।

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट बैन कर दिया है। अब पाकिस्तान का अकाउंट भारत में नहीं दिख पाएगा। इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें सिंधु जल समझौता खत्म करना, अटारी बॉर्डर सील करना, वीजा सस्पेंड करना और उच्चायोग से अधिकारियों को हटाने जैसे फैसले शामिल थे। हमले के बाद से ही पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है।

विज्ञापन

पािकस्तान की गीदड़ भभकी

बुधवार रात को कराची से पाकिस्तानी एयरफोर्स के 18 विमान जम्मू-कश्मीर से लगे बॉर्डर पर तैनात किए गए। उधर पाकिस्तान ने फैसले के विरोध में भारत को गीदड़ भभकी देनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वे भारत द्वारा लिए गए फैसलों की समीक्षा करेंगे। अगर भारत हमारे खिलाफ बिना कोई सबूत दिए एक्शन लेता है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम है।

विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने किया था दौरा

बता दें कि मंगलवार दोपहर को पहलगाम की बैसरण घटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हो गए थे। हमले के बाद एनआईए जांच के लिए पहलगाम पहुंची थी। गृहमंत्री अमित शाह ने हमले के बाद घटनास्थल का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल से ही आतंकियों पर ताबड़तोड़ एक्शन लेने के निर्देश सुरक्षाबलों को दिए थे।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ