Who is Archana Makwana: स्वर्ण मंदिर में योगाभ्यास करने वाली इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर अर्चना मकवाना विवादों में घिर गई हैं। स्वर्ण मंदिर के परिक्रमा परिसर में योग करने की वजह से अर्चना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली है। स्वर्ण मंदिर में योग करते हुए अर्चना की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अर्चना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। तो आइए जानते हैं कि अर्चना मकवाना आखिर कौन हैं?
कौन हैं अर्चना मकवाना?
बता दें कि अर्चना मकवाना का नाम मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स में शुमार है। अर्चना अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। केवल इंस्टाग्राम पर ही अर्चना के 140k फॉलोअर्स हैं। अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अर्चना ने खुद को फैशन डिजाइनर, बिजनेसवूमन, इंफ्लुएंसर, ट्रैवल और फैशन ब्लॉगर बताया है। बता दें कि गुजरात के वडोदरा में अर्चना खुद का फैशन डिजाइन ब्रांड चलाती हैं, जिसका नाम हाउस ऑफ अर्चना है। इसके अलावा अर्चना ट्रैवलिंग की भी काफी शौकीन हैं। वो अक्सर अपने ट्रैवल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
पुलिस ने दर्ज की FIR
गौरतलब है कि 19 जून 2024 को अर्चना एक अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। अर्चना को योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पुरुस्कार से नवाजा गया। वहीं 21 जून को योग दिवस पर अर्चना अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने गई थीं। इस दौरान उन्हें मंदिर परिसर में योग करते हुए तस्वीरें खिंचवाई। अर्चना ने जैसे ही ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की, वैसे ही हर तरफ हड़कंप मच गया। अर्चना को अलग-अलग मैसेज में जान से मारने की धमकी मिलने लगी और SGPC ने भी अर्चना के खिलाफ FIR दायर कर दी।
अर्चना ने मांगी माफी
मामले की गंभीरता को समझते हुए अर्चना ने सभी से माफी भी मांगी। अर्चना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 21 जून को मैंने स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान योग दिवस के मौके पर मैंने अपना पसंदीदा योग आसन किया। मेरा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। अगर मेरे कार्य से किसी को तकलीफ हुई है तो मैं माफी मांगती हूं। मैं फिर कभी ऐसा नहीं करूंगी।
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
19 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
22 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines