कौन हैं ज्यादा हिंदू जनसंख्या वाले दुनिया के 10 देश? कितनी है कुल आबादी?

Hindu Population: पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या सिर्फ 1.85% रह गई है। पाकिस्तान की 22 करोड़ की जनसंख्या में सिर्फ 40 लाख हिंदू हैं। वहां हिंदु लगातार कम हो रहे हैं।

Hindu population

प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

Countries of World more Hindu Population: दुनिया में ईसाई और मुस्लिम आबादी वाले देशों की संख्या ज्यादा है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में हिंदू आबादी वाले देश कितने हैं और किन देशों में कितने हिंदू रहते हैं। भारत दुनिया की सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश है। भारत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। भारत का पड़ोसी देश नेपाल हिंदू देश है और यहां भी एक बड़ी आबादी हिंदू है। इसके अलावा कई और भी देश हैं जहां बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। इसमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, अमेरिका मलेशिया, ब्रिटेन और मॉरिशस हैं।

विज्ञापन

दुनिया में हिंदुओं की आबादी एक अरब 20 करोड़ से ज्यादा है। इसमें से एक अरब 10 करोड़ हिंदू तो सिर्फ भारत में रहते हैं। इसके अलावा भारत में मुसलमान और ईसाई धर्म के लोगों की जनसंख्या भी ज्यादा है। हिंदू धर्म के बाद भारत में अन्य धर्मों के लोगों की जनसंख्या 30 करोड़ के करीब है।

विज्ञापन

किस देश में कितने हिंदू

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में सबसे ज्यादा कुल 81.19 प्रतिशत हिंदुओं की आबादी है। नेपाल में 2.40 करोड़ हिंदू हैं जबकि 23 लाख से ज्यादा बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। वहीं बांग्लादेश में 8.54% हिंदू आबादी है। यहां करीब 1.37 करोड़ लोग हिंदू धर्म को मानते हैं।

वहीं इंडोनेशिया की 1.74% आबादी हिंदू है, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 48 लाख है। वहीं पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या सिर्फ 1.85% रह गई है। पाकिस्तान की 22 करोड़ की जनसंख्या में सिर्फ 40 लाख हिंदू हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा भारत को पड़ोसी देश श्रीलंका में सिर्फ 30 लाख हिंदू हैं। श्रीलंका की कुल आबादी करीब 2 करोड़ 25 लाख है। वहीं अमेरिका में अमेरिका में सिर्फ 24 लाख हिंदू रहते हैं जो कि वहां की कुल आबादी का 0.7 प्रतिशत है। मलेशिया में करीब 21 लाख हिंदू रहते हैं। ब्रिटेन में करीब 12 लाख हिंदू हैं। मॉरीशस में करीब 6 लाख हिंदू रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ