Parliament Monsoon Session 2024 : देश में संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जहां बजट पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आ गए। अनुराग ठाकुर ने जाति को लेकर बड़ा बयान दिया तो इस पर विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा सांसद के बयान पर पलटवार किया। आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच क्या हुई नोकझोंक?
लोकसभा में क्या बोले अनुराग ठाकुर?
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जिसकी जाति का पता नहीं, वो गंगा की बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। नेहरू ने आरक्षण के विरोध में लिखा। मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। लोकसभा में हंगामा होने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।
यह भी पढ़ें : निर्मला सीतारमण ने क्यों पकड़ा माथा? पहले सदन में तंज कसा, अब राहुल ने एक्स पर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने भाजपा सांसद पर किया पलटवार
रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर के बयान पर पटलवार करते हुए कहा कि जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों के मुद्दे को उठाता है, उसे गाली दी जाती है। वे इन गालियों को खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। अनुराग ठाकुर ने गाली दी और उनकी बेइज्जती की। जितनी बेइज्जती करनी है कर लीजिए, लेकिन वे जाति जनगणना कराके दिखाएंगे। इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी अनुराग ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे किसी से जाति कैसे पूछ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Video: ‘Not बेचारे मीडिया वालों को पिंजरे से बाहर निकालिए’, संसद में क्या बोले राहुल गांधी?
संसद में जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमाया
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एक चक्रव्यूह की रचना की है, जिससे देश के करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। जातिगत जनगणना से इस चक्रव्यूह को तोड़ा जा सकता है, जिससे केंद्र सरकार डर रही है। इस दौरान भी उन्होंने कहा कि वे इसी संसद में जातिगत जनगणना पास करके दिखाएंगे।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
15 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines