नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस नेता एके एंटनी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में पार्टी और राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई। बैठक से बाहर निकलकर एके एंटनी ने मीडिया में दिए बयान में कहा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मेरी अच्छी मुलाकात हुई, हमने पार्टी और राजनीतिक मामलों पर चर्चा की।
अभी पढ़ें – Rajasthan: राज्य कर्मचारियों की दिवाली! गहलोत सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में एंट्री हुई है। वह कल नामांकन भर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज रात वह दिल्ली पहुंच रहें हैं। यहां वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वह आगे कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा है। वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार को नामांकन भरने से इन्कार किया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इससे पहले थरूर ने कहा, “वह विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र के 5 सेट लिए हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक के रूप में 50 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी।”
अभी पढ़ें – राजस्थान में बगावत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो सकते हैं दिग्विजय सिंह
बता दें कि साल 1998 में सोनिया गांधी द्वारा जितेंद्र प्रसाद को हराने के बाद 25 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कांग्रेस एक गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को प्रमुख के तौर पर देखेगी। पिछली बार पार्टी में एक गैर-गांधी अध्यक्ष तब बना था, जब 1996 में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
23 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines