Annie Raja Profile: केरल की वायनाड सीट चर्चा का विषय बनती रही है। यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद हैं, लेकिन अब इंडिया गठबंधन में शामिल दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने यहां से अपना उम्मीदवार उतारकर चौंका दिया है। वायनाड से एनी राजा को टिकट दिया गया है। बता दें कि सीपीआई इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि एनी राजा कौन हैं, जिन्हें सीपीआई ने लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी की वायनाड सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
डी राजा की पत्नी हैं एनी राजा
एनी राजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव पद पर काबिज वरिष्ठ नेता डी राजा की पत्नी हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। एनी राजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। उनका जन्म वामपंथी विचारधारा वाले ईसाई परिवार में हुआ था। एनी राजा भारतीय महिला राष्ट्रीय महासंघ (NFIW) की महासचिव भी हैं।
22 साल की उम्र में जॉइन किया ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन
एनी राजा 2005 से इस पद पर काबिज हैं। संघ की अध्यक्ष अरुणा रॉय हैं। सीपीआई ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन में एनी राजा का जुड़ाव स्कूल के दिनों से ही था। महज 22 साल की उम्र में ही एनी राजा ने ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जॉइन कर लिया था। एनी राजा ने सेंट थॉमस हाई स्कूल, करिक्कोट्टाकरी से पढ़ाई की है।
सीपीआई ने चौंकाया?
हालांकि सीपीआई ने जब चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया तो यह चौंकाने वाला रहा। उम्मीद की जा रही थी कि सीपीआई इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद ही नाम का ऐलान करेगी। हालांकि अब एनी राजा को मैदान में उतारकर सीपीआई ने गठबंधन को तार-तार कर दिया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी के साथ ही वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वह पिछली बार अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव हार गए थे। हालांकि एनी राजा का कहना है कि सीपीआई पहले भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान करती आई है। इसमें कुछ भी नया नहीं है, लेकिन उनके मैदान में उतरने के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बीजेपी में शामिल होने वाली गीता कोड़ा, झारखंड में NDA को क्या होगा फायदा?
ये भी पढ़ें: Ritesh Pandey ने ‘चिट्ठी बम’ फोड़ा, बसपा को छोड़ा और जॉइन की भाजपा, बोले- अभी 9 और आएंगे
लोकसभा चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
12 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
39 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
44 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines