हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस ने दबोचे अनमोल बिश्नोई गैंग के 5 खूंखार शूटर, कबड्डी खिलाड़ी के मर्डर समेत कई केस में थे शामिल

जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वे इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी, कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा और रेस्तरां मालिक आशु महाजन मर्डर केस में शामिल रहे हैं.

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आर्जू-अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े पांच खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वे इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा और लाइन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन की हत्या में शामिल रहे हैं. इन सभी शूटर्स को लंबे समय से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ढूंढ़ रही थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का कहना है कि यह गिरोह सुपारी किलिंग, गैंगवार और संगठित अपराध में सक्रिय था. आरोपियों की गिरफ्तारी से गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. पुलिस अब इनके हथियार सप्लायर, फंडिंग और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

बता दें, ताजा मामला चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या का है, जिनमें ये अपराधी शामिल थे. बिश्नोई गैंग ने उनकी एसयूवी पर हमला कर दिया था. बिश्नोई गैंग ने इंद्रप्रीत सिंह को ‘गद्दार’ बताया था. इंद्रप्रीत की करीब 11 राउंड फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी. इससे पहले इसी गैंग ने नेशनल कबड्डी प्लेयर सोनू नोल्टा की पिंजौर में जून 2025 में गोली मारकर हत्या की थी. इस मर्डर केस की बिश्नोई गैंग ने वीडियो जारी करके जिम्मेदारी ली थी.

वहीं, तीसरा मर्डर केस सितंबर 2025 में अमृतसर में हुआ. यहां हमलावर बाइक पर सवार होकर लाइन बार एंड रेस्टोरेंट पहुंचे थे. इसके बाद ये अंदर घुसे और रेस्तरां मालिक मालिक आशु महाजन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया. इस मर्डर केस की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर गैंग ने ली थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola