नई दिल्ली: पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़ने के बाद भारत छोड़ पाकिस्तान गई अंजू वापस लौट आई है। अंजू बुधवार को वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटी है। पता चला है कि अंजू को उसका कथित पति नसरुल्ला उसे वाघा तक छोड़कर गया है और इसके बाद अटारी पहुंची अंजू ने अपने बच्चों से मिलने आने की बात कही है।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Anju, who had travelled to Pakistan in July returns to India
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के फोन में युवती को मिलीं अपनी और दूसरी लड़कियों की 13 हजार न्यूड तस्वीरें, सच्चाई पता चली तो…
बता दें कि इसी साल 21 जुलाई को राजस्थान के अलवर जिले में कस्बा भिवाड़ी से ताल्लुक रखती अंजू पत्नी अरविंद वीजा लेकर पाकिस्तान चली गई थी। 25 जुलाई को पाकिस्तान के नसरुल्ला के साथ निकाह करके अंजू से फातिमा बन गई। पति अरविंद ने अलवर थाने में शिकायत दी तो इसके बाद जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। कथित तौर पर करीब चार साल पहले अंजू की दोस्ती फेसबुक चैटिंग के जरिये पाकिस्तान के नसरुल्ला के साथ हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे शादी करने का मन बनाया तो इसके बाद वह (अंजू) पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में यात्रियों को खिलाया जहर! भारत गौरव एक्सप्रेस में 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी
अंजू अब क्यों आई भारत?
अब जहां तक अंजू उर्फ फातिमा के भारत वापस आने के पीछे की वजह की बात है, इसको लेकर उसने मीडिया के सामने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मीडिया को एक इंटरव्यू में उसके पति नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौट रही है। वह फिर से पाकिस्तान आएगी। इस दावे पर गौर करें तो इस बार अंजू के बच्चे भी उसके साथ पाकिस्तान जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
49 mins ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
1 hr agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
5 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
15 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines