चार महीने बाद पाकिस्तान से वापस आई अंजू; सरहद लांघने के बाद कर ली थी सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी

Anju Return From Pakistan : पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के चार महीने बाद अंजू सैमसन भारत वापस लौट आई है। बुधवार को वह वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते वतन वापस आई है।

Anju Samson 01

नई दिल्ली: पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़ने के बाद भारत छोड़ पाकिस्तान गई अंजू वापस लौट आई है। अंजू बुधवार को वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटी है। पता चला है कि अंजू को उसका कथित पति नसरुल्ला उसे वाघा तक छोड़कर गया है और इसके बाद अटारी पहुंची अंजू ने अपने बच्चों से मिलने आने की बात कही है।

विज्ञापन

#WATCH | Amritsar, Punjab: Anju, who had travelled to Pakistan in July returns to India

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि इसी साल 21 जुलाई को राजस्थान के अलवर जिले में कस्बा भिवाड़ी से ताल्लुक रखती अंजू पत्नी अरविंद वीजा लेकर पाकिस्तान चली गई थी। 25 जुलाई को पाकिस्तान के नसरुल्ला के साथ निकाह करके अंजू से फातिमा बन गई। पति अरविंद ने अलवर थाने में शिकायत दी तो इसके बाद जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। कथित तौर पर करीब चार साल पहले अंजू की दोस्ती फेसबुक चैटिंग के जरिये पाकिस्तान के नसरुल्ला के साथ हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे शादी करने का मन बनाया तो इसके बाद वह (अंजू) पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी।

विज्ञापन

अंजू अब क्यों आई भारत?

अब जहां तक अंजू उर्फ फातिमा के भारत वापस आने के पीछे की वजह की बात है, इसको लेकर उसने मीडिया के सामने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मीडिया को एक इंटरव्यू में उसके पति नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौट रही है। वह फिर से पाकिस्तान आएगी। इस दावे पर गौर करें तो इस बार अंजू के बच्चे भी उसके साथ पाकिस्तान जा सकते हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ