Anju returned to India from Pakistan: पाकिस्तान से भारत वापस लौटी अंजू ने बड़ा खुलासा किया है। अंजू उस समय सुर्खियों में आई थी जब वह अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने सीमा पार कर भारत से पाकिस्तान चली गई थी। वहां वह अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर फातिमा बन गई। पाकिस्तान से पहली बार भारत लौटने पर वह फिर से सुर्खियों में है। उसने अपने बच्चों, अपने भारतीय पति और अपने पाकिस्तानी पति के बारे में खुलकर बात की है। अंजू ने साफ किया कि वह नसरुल्लाह के साथ ही रहना चाहती है।
दोनों की पत्नी हूं और रहूंगी-अंजू
इंडिया टुडे के को दिए इंटरव्यू में अंजू ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। उसने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ अभी भारत में दिल्ली के पास रह रही है। उसने यह भी कहा कि वह अपने पहले पति अरविंद कुमार के साथ नहीं रह रही है। अंजू से जब उसके पति को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि मैं दोनों की पत्नी हूं और रहूंगी। उसने बताया कि उसे इस कानूनी नियम की जानकारी नहीं थी कि एक पति होते हुए दूसरी शादी नहीं की जा सकती। अंजू ने बताया कि उसने पाकिस्तान में शादी कर ली है। उसने यहां शादीशुदा होते हुए भी वहां शादी कर ली।
ये भी पढ़ें-बांग्लादेश में क्यों लगातार कम हो रही है हिंदुओं की जनसंख्या? कहीं ये वजह तो नहीं
बेटी को पहले से था पता-अंजू
अंजू ने कहा कि अगर उसके बच्चे भारत में रहना चाहेंगे तो वह पाकिस्तान नहीं जाएगी। उसने कहा कि अगर बच्चे पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं होंगे तो उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह भारत आएगा। वहीं इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि नसरुल्लाह भारत आएगा। हालांकि इसमें कई तरह की कानूनी अड़चनें आएंगी। अंजू ने यह भी बताया कि उसकी बेटी को उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के बारे में पहले से पता था।
क्यों गई बिना किसी को बताए
अंजू ने बताया कि कम उम्र में उसकी शादी करा दी गई थी। शादी के बाद से ही पहले पति के साथ दिक्कत हो रही थी। उसने बताया कि नसरुल्लाह से दोस्ती के बाद उससे प्यार हो गया था। उसने कहा कि अगर पाकिस्तान जाते समय वह किसी को यह बात बताती तो उसे जाने नहीं दिया जाता। इसी वजह से वह बिना किसी को बताए चली गई।
ये भी पढ़ें-गाजा और फिलिस्तीन जैसा होगा हमारा हाल…, पाकिस्तान को लेकर ये क्या कह गए फारुख अब्दुल्ला
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
25 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines