गाजा और फिलिस्तीन जैसा होगा हमारा हाल..., पाकिस्तान को लेकर ये क्या कह गए फारुख अब्दुल्ला

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला ने कहा हम पड़ोसियों के साथ दोस्ती में रहेंगे तो खूब तरक्की करेंगे और अगर दुश्मनी में रहेंगे तो आगे नहीं बढ़ सकते।

Farooq Abdullah

Farooq Abdullah on Pakistan Israel Hamas war: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की वकालत की है और कहा है कि हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। गाजा में इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि हमारा भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा हाल हो सकता है।

विज्ञापन

अटल बिहार वाजपेई के बयान का किया जिक्र

विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूख अब्दुल्ला ने कहा, इसकी तहकीकात होनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। मैंने हर बार कहा है कि वाजपेयी जी ने कहा था कि दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदले जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का बयान आया था युद्ध ही विकल्प नहीं है, अब बातचीत (पाकिस्तान) से मसले हल करने हैं। अगर बातचीत से हमने यह नहीं सुलझाया तो शायद हमारा भी यही हाल होगा जैसा गाज़ा और फिलिस्तीन का हो रहा है। आज इजराइल की तरफ से बमबारी की जा रही है।

विज्ञापन

क्या वजह है कि हम नहीं कर रहे बात-अब्दुल्ला

फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा लगता है कि हम एक दूसरे के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम पड़ोसियों के साथ दोस्ती में रहेंगे तो खूब तरक्की करेंगे और अगर दुश्मनी में रहेंगे तो हम आगे नहीं बढ़ सकते। आज नवाज शरीफ वहां (पाकिस्तान) के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हम बात करेंगे। क्या वजह है कि हम बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ