हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'बटेंगे तो कटेंगे' सही बात है, कश्मीर में हिंदू क्यों कटे? पढ़ें अनिरुद्धाचार्य महाराज से खास बातचीत

Aniruddhacharya Maharaj Exclusive Interview: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने News24 के पत्रकार से खास बातचीत में बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने धर्म जागृति का संदेश दिया। गौ माता को राज्य माता बनाने की मांग करते हुए शराबबंदी के मुद्दे पर भी खुलकर बात की।

विज्ञापन

Aniruddhacharya Maharaj Exclusive Interview (कर्ण मिश्रा, ग्वालियर): विश्व विख्यात कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आजकल उत्तर प्रदेश के ग्वालियर जिले के प्रवास पर हैं। वे दंदरौआ धाम और बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में कथा वाचन करने पहुंचे। इस दौरान News24 के संवाददाता कर्ण मिश्रा से एक्सक्लूसिव खास बातचीत में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बटेंगे तो कटेंगे, गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने और शराबंदी जैसे खास मुद्दों पर अपनी राय दी। साथ ही आज के दौर में सभी सनातनियो को एक होने का संदेश भी दिया।

राजनीति में एक चर्चा का विषय बने बटेंगे तो कटेंगे मुद्दे पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि आज लोग कुछ भी कहते रहें, पर वास्तविकता में इसकी जरूरत है। बटेंगे तो कटेंगे बिल्कुल सत्य बात है। कश्मीर में हिन्दू क्यों कटे, इसका करण यही है, क्योंकि वहां सभी बटे हुए थे। संगठित होते तो क्या कोई आपको काट सकता था। इसलिए मुट्ठी की तरह एकजुट होना बहुत जरूरी है। यदि आज आप बिखर जाओगे तो फिर आप कचरा हो जाओगे।

यह भी पढ़ें:मोदीनगर में मंदिर में निकाह; हिंदू संगठनों ने काटा बवाल, जानें कैसे खुला शादी का राज?

विज्ञापन

इंसानों में धर्म जागृति पर भी खुलकर बोले

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने धर्म जाग्रति पर जोर देते हुए कहा कि धर्म के बिना कुछ नही है। आज धर्म की जागृति और उसकी रक्षा बहुत जरूरी है। यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। कुत्ता-बिल्ली के अंदर धर्म नहीं होता, इसलिए वह कुत्ता है। आपके अंदर धर्म है, इसलिए आप इंसान हो। यही इंसान और जानवर में अंतर बताता है। सोशल मीडिया धर्म जागृति का बड़ा माध्यम है, लेकिन धर्म से जुड़े मामलों में इसका दुरुपयोग भी हो रहा है। आज भी बहुत से लोग भगवान राम को गलत कहते हैं।

सीता मां और मीराबाई को भी गलत बताया जाता है। समाज अच्छाई और बुराई से मिलकर बना है। इसलिए कुछ लोग अच्छा कहते हैं, कुछ लोग बुरा कहते हैं। यही काम किसी को अच्छा लगता है और किसी को बुरा लगता है। सबका अपना-अपना नजरिया होता है। कोई भी चीज बुरी नहीं होती है। हम अच्छे हैं तो हमें सब अच्छा लगेगा। यदि हम बुरे हैं तो हमें सब बुरा लगेगा। इसलिए कबीरदास ने कहा है कि बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोए, जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा ना कोए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:रोती-बिलखती माएं, हाथों में बच्चों के अधजले शव…झांसी अस्पताल में अग्निकांड की दर्दनाक आंखोंदेखी

शराबबंदी के लिए ठोस कदम उठाने की अपील

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने प्रदेश के साथ देशभर में शराबबंदी को लेकर कहा कि पूर्ण शराबबंदी के लिए लोगों का आगे आना बहुत जरूरी है, लेकिन वह तब तक आगे नहीं आ सकते, जब तक सरकार इस पर कोई ठोस कदम न उठाए। क्योंकि आज सरकार लाइसेंस देकर आपके घर दुकान के पास शराब बिकवा रही है। सभी की जिम्मेदारी यह है कि वह शराब न पिए। आज इस शराबी माहौल के पीछे और उसको प्रचार करने का सबसे बड़ा दोषी भारत का बॉलीवुड है।

विज्ञापन

बॉलीवुड ने ही गाने बनाए हैं कि मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को। जब लोग इस तरह के गाने सुनेंगे तो सोचेंगे ही कि आज गम है तो हम भी एक पैग मार सकते हैं। शराबबंदी को लेकर ठोस कदम उठाना जरूरी है। जब बाजार में शराब मिलेगी ही नहीं तो पिएगा कौन? सरकार की जिम्मेदारी है कि शराब जुआ सट्टा रमी जैसे खेलो का प्रचार नहीं होना चाहिए। यदि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी की तरह शराबबंदी को लेकर फैसला लें तो उसे कोई भी नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें:Dehradun Accident: X से क्यों हटे हादसे के वीडियो? ट्रक-कार की भिड़ंत में मारे गए थे 6 लड़के-लड़कियां

विज्ञापन

गौ माता को राज्य माता बनाने की मांग की गई

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की। उनका कहना है कि गाय सभी की माता है। गाय माता के अंदर कुछ बात तो थी इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने भी गायों की सेवा की। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला से मिलकर मांग की है कि वह गाय माता को महाराष्ट्र की तर्ज पर राज्य माता का दर्जा प्रदान कराएं। जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ऐसा कर सकते हैं तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गाय माता को राज्यमाता का दर्जा क्यों नहीं दिला सकते हैं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola