अनंतनाग में छठे दिन भी ऑपरेशन जारी, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेरा, अब तक 3 आतंकी ढेर

Anantnag Encounter Indian Army Operation
विज्ञापन

Anantnag Encounter Indian Army Operation : कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आज लगातार छठे दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों में अबतक 3 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं अभी की दो से तीन आतंकियों के वहां छिपे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक इसमें इस हमले का मास्टमाइंड और लश्कर का 10 लाख के इनामी आतंकी उजैर भी शामिल है।

सुरक्षाकर्मियों ने उजैर समेत सभी आतंकियों को चारों तरफ से घेर रखा है और ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है सुरक्षाकर्मी आज इन आतंकियों का खात्मा कर देंगे। सेना आतंकियों को न्यूट्रलाइज करने के लिए ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और अन्य भारी हथियारों से जवाब दे रही है।

विज्ञापन

कोकेरनाग इलाके में जिस जगह पर आतंकी छिपे हुए हैं वो ऊंचाई वाला जगह है और वहां घना जंगल है। साथ ही वहां पर कई गुफानुमा ठिकाने भी हैं जिसमे आतंकी छिपे हुए हैं। लिहाजा सुरक्षाकर्मियों को उन आतंकियों को कब्र तक पहुंचानें में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस ऑपरेशन को 100 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका। यह ऑपरेशन कश्मीर में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले सैन्य अभियानों में से एक है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार का कहना है कि घेरे गए आतंकवादियों पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल आतंकी जिस गुफा में छिपे हैं इसका पता लगाना एक बड़ा चैलेंज है। आतंकियों के लोकेशन को पाने के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार गोलीबारी कर रहे है। आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।  Army Officers Killed in Anantnag

आपको बता दें कि अनंतनाग के कोकरनाग मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर के डीएसपी हुमायूं भट समेत चार लोगों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ