Anant-Radhika Pre-Wedding Wedding Venue Jamnagar Selection Story: देश-दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर में आजकल शादी का माहौल है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है।
हालांकि सूत्रों के मुताबिक, शादी 12 जुलाई को होगी, लेकिन इससे पहले प्री-वेडिंग की जा रही है, जिसके फंक्शन एक से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होंगे। इसके लिए गुजरात के जामनगर में देश-दुनिया की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा लग गया है। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और सिंगर रिहाना तक इस समय जामनगर में हैं।
अंबानी परिवार की जड़ों से दुनिया को वाकिफ कराना मकसद
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की तैयारियों के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी नजर आ रही हैं। भारतीय और गुजराती संस्कृति की थीम पर चल रही प्री-वेडिंग की तैयारियों की झलक भी दिख रही है। इसमें नीता अंबानी बता रही हैं कि आखिर उन्होंने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए गुजरात के जामनगर शहर को ही क्यों चुना?
नीता अंबानी कहती हैं कि उन्हें भारतीय संस्कृति से काफी प्यार है। वे अपने परिवार की जड़ों से जुड़ना चाहती हैं। बिजनेस के चलते मुंबई में रहने की वजह से कुछ चीजें पीछे छूट गई थीं, जिन्हें वे फिर से जीवंत करके पूरी दुनिया को उनसे वाकिफ कराना चाहती थीं।
तीनों बच्चे जहां-पले बढ़े, वहां से उन्हें जोड़े रखना चाहती हूं
नीता अंबानी कहती हैं कि मुझे भारतीय संस्कृति और कला काफी प्रेरित करती हैं। गुजरात के जामनगर से तो पूरे अंबानी परिवार का गहरा नाता है। अनंत की दादी जामनगर में पैदा हुई थीं। उसके दादा धीरूभाई अंबानी ने जामनगर में ही बिजनेस शुरू किया था।
अनंत के पिता मुकेश अंबानी ने जामनगर में ही परिवार का कारोबार संभाला और बिजनेस के गुर सीखे। आकाश, ईशा और अनंत तीनों का बचपन जामनगर में ही बीता। तीनों को उनकी पुरानी जड़ों से जोड़ने रखने के लिए गुजराती कल्चर और पारपंरिक रीति रिवाजों के साथ अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग जामनगर में करने का प्लान बना।
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines