Amritsar-Jamnagar Expressway: भारत के दूसरे सबसे लंबे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। अगले साल इसके पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-मुंबई और अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के नए खंडों का उद्घाटन किया है। मोदी ने इस दौरान 74.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले डांगियावास-नागपुर हाईवे का भी उद्घाटन किया। यह खंड जोधपुर रिंग रोड-1 का हिस्सा है।दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक खंड अब लोगों के लिए खुल चुका है। इसकी कुल लंबाई 28 किलोमीटर है। टूरिज्म के लिहाज से भी यह काफी फायदेमंद होगा।
यह भी पढ़ें:दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, जानें कितने दिन रहेंगे बाहर?
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे भारत का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा, जो चार राज्यों की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। इसके बनने से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को फायदा मिलेगा। भारतमाला परियोजना के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इसका निर्माण करवा रहा है। इस हाईवे का 915 KM का हिस्सा ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट के आधार पर तैयार होगा, जिसमें 4 से 6 लेन होंगी। शेष हिस्से को नेशनल हाईवे से अपग्रेड किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था। माना जा रहा है कि अगले साल तक एक्सप्रेसवे बनकर चालू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:बीकानेर की फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान फटा गोला; दो जवान शहीद
एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके ऊपर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। फिलहाल हाईवे पर 120KM प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक व्हीकल चलाने की परमिशन नहीं है। हर एक किलोमीटर में इमरजेंसी कॉल बॉक्स बनाए जाएंगे। हादसे या इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत एंबुलेंस पहुंचेगी। एक्सप्रेसवे के बनने से अमृतसर और जामनगर के बीच की दूरी सिर्फ 1256 KM रह जाएगी। मौजूदा समय में 1430 KM की दूरी है। वहीं, 26 घंटे का सफर घटकर आधा यानी 13 घंटे का रह जाएगा।
80 हजार करोड़ रुपये आएगा खर्च
यह एक्सप्रेसवे राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरेगा। साथ ही यह दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा। यह देश का एक लंबा इकनॉमिक कॉरिडोर भी होगा। राजस्थान में यह 636 किलोमीटर कवर करेगा। 1256 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके किनारे औद्योगिक इकाइयों को लगाने की अनुमति होगी। जिससे चारों राज्यों में रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines