हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमृतसर से जम्मू के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन, दो घंटे में पूरी होगी 240 किलोमीटर की दूरी

जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. अमृतसर से जम्मू तक प्रस्तावित 240 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का अंतिम सर्वे जल्द शुरू होगा. इस परियोजना से यात्रा का समय 4-5 घंटे से घटकर सिर्फ 2 घंटे रह जाएगा. आधुनिक तकनीक से होने वाले सर्वे और तेज रफ्तार ट्रेन से पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) जल्द ही अमृतसर से जम्मू तक प्रस्तावित 240 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए अंतिम सर्वे शुरू करने जा रहा है. यह परियोजना दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का विस्तार मानी जा रही है, जिससे जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अमृतसर और जम्मू के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) की योजना की पुष्टि की है, जो 240 किमी की दूरी को सिर्फ दो घंटे में पूरा करेगी,

ये भी पढ़ें: क्या कन्फर्म टिकट पर जुर्माना वसूल सकता है रेलवे? सामने आया केस, क्या कहते हैं नियम

सफर होगा आधे समय में पूरा

कश्मीर तक वंदे भारत के बाद, अब रेल मंत्रालय ने अमृतसर से जम्मू के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम शुरू कर दिया है, जिसका मकसद यात्रा के समय को 4-5 घंटे से घटाकर सिर्फ 2 घंटे करना है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद अमृतसर से जम्मू का सफर, जो फिलहाल 4 से 5 घंटे में तय होता है, घटकर लगभग 2 घंटे रह जाएगा. इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी. देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है और इसके अगले साल अगस्त तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक से होगा सर्वे

कॉरिडोर के सर्वे और मैपिंग के लिए अत्याधुनिक LIDAR तकनीक, ड्रोन सर्वे और एरियल मैपिंग का इस्तेमाल किया जाएगा. परियोजना के तहत ट्रैक को 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के हिसाब से तैयार किया जाएगा, जबकि बुलेट ट्रेन की संचालन गति 250 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. इस हाई स्पीड रेल परियोजना से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. खास तौर पर माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा और भी आसान और तेज हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Namo Bharat Corridor: इन 21 मेट्रो स्टेशनों के बदलेंगे नाम, जारी हुआ नमो भारत का नया मॉडल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola