कुमार गौरव, नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक भाजपा में मचे उठापटक को लेकर सोमवार देर रात तक मुख्यमंत्री बोम्मई और बीजेपी आलाकमान के बीच मंत्राणा हुई। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कटिल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह शामिल रहे। कहा जा रहा है कि नेताओं की ये बैठक करीब ढाई घंटे से ज्यादा देर तक चली।
बैठक में मुख्य तौर पर दो मुद्दों पर चर्चा हुई। पहला कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के वीरशैव समुदाय के पंचमसाली उपजाति को ओबीसी आरक्षण देने को लेकर और दूसरा कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर उठ रही मांग को लेकर।
इस अहम बैठक में पंचमसाली और वोकलिंगा समुदाय को आरक्षण देने के मुद्दे पर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई और बीजेपी नेतृत्व ने सामाजिक न्याय को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री वासवराज बोम्मई को इस मुद्दे पर फैसला लेने का अधिकार दे दिया है।
उपजातियों को आरक्षण देने का फैसला जल्द!
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के बाद माना जा रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंचमसाली और वोकलिंगा समुदाय के कुछ उपजातियों को आरक्षण देने का फैसला शीघ्र ले लिया जायेगा।
कर्नाटक में मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर आला नेतृत्व से कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासवराज बोम्मई और कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष नलिन कटिल की विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि कर्नाटक में मंत्रिपरिषद विस्तार पर अंतिम फैसला बीजेपी आलाकमान करेगी।
संगठन-सरकार में बवाल को निपटाएंगे शाह
पार्टी संगठन और सरकार में उपजे बवाल को दूर करने की जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी गई है। गृहमंत्री 30 दिसंबर को कर्नाटक दौरे पर जाएंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठकर आंतरिक लड़ाई को दूर करेंगे। इतना ही नहीं बैठक में अगले महीने यानी 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
और पढ़िए – कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखे राहुल, देखें वीडियो
आपको बता दें कि 5 महीने बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने और उससे पहले ही बीजेपी में आंतरिक तौर पर गुटबाजी और कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। कर्नाटक का किला फतह करना बीजेपी के लिए इस बार मुश्किल भरा है, क्योंकि पार्टी में आंतरिक कलह तो है ही साथ ही कांग्रेस और स्थानीय पार्टी जेडीएस ने भी इस बार चुनाव की तैयारियों में एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। खान किंग के नाम से मशहूर बीजेपी के दिग्गज नेता जनार्दन रेड्डी ने भी अपनी पार्टी बना ली है और उन्होंने भी 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
3 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines