Delhi MCD Mayor Election: भाजपा ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, AAP की शैली ओबेरॉय से होगा मुकाबला

Delhi MCD Mayor Election 2023,Delhi MCD Mayor Elections,Delhi MCD Mayor Election,delhi mcd mayor polls,delhi news,bjp,aap,Delhi

दिल्ली मेयर के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार। -फाइल फोटो

Delhi MCD Mayor Election: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, पार्टी ने रामनगर वार्ड के कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। छह जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव किया जाएगा।

विज्ञापन

250 सदस्यीय नगर निकाय में 104 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर समेत MCD के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। बता दें कि MCD के नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी ने कहा था कि मेयर का पद एक ‘ओपन पोस्ट’ है।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1607611604295880710

विज्ञापन

कमलजीत को स्थायी समिति सदस्य पद का बनाया प्रत्याशी

मेयर और डिप्टी मेयर पद के अलावा भाजपा ने स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कमलजीत सहरावत पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

AAP की ओर से शैली और इकबाल मैदान में

134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करने की चुनौती दी थी। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया था कि भाजपा ने कहा है कि वह मेयर पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। उन्होंने कहा था कि हमने सुना है कि भाजपा मेयर पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। उन्हें किस बात का डर है कि वे अपना उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ