Gmail से Zoho Mail पर शिफ्ट हुए अमित शाह, जानें ऐप पर स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Amit Shah Using Zoho Mail: अमित शाह ने जीमेल से विदाई लेकर नए इंडियन ऐप पर खुद को स्विच कर लिया है. वे अब से Zoho मेल के जरिए अपने सारे ऑफिशियल काम करेंगे. गृह मंत्री ने खुद इस बारे में जानकारी अपने एक्स अकाउंट के जरिए लोगों को दी है. आइए जानते हैं इस App के बारे में.

amit shah

Amit Shah Using Zoho Mail: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने खुद को पॉपुलर ऑनलाइन ऐप Gmail से खुद को जोहो ऐप पर स्विच कर लिया है. भारत में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है. अमित शाह ने इस बारे में देशवासियों को खुद जानकारी दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर करते हुए एक पोस्ट डाला है. पोस्ट में उन्होंने अपनी नई Zoha की ईमेल आईडी भी शेयर की है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अब से सारे सरकारी और आधिकारिक काम इस नए ईमेल एड्रेस के जरिए पूरे किए जाएंगे.

विज्ञापन

Zoho के फाउंडर ने जताई खुशी

जोहो ऐप के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने शाह के इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए है कि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता में यह गर्व का पल है. हाल ही में जोहो का एक इंडियन चैटिंग ऐप Arattai भी हाल ही में लॉन्च किया गया था. बता दें कि इस मेल को बनाने वाली कंपनी भारत की टेक कंपनी Zoho Corporation है. यह Gmail और माइक्रोसॉफ्ट ऑउटलुक को स्वदेशी प्लेटफॉर्म माना जा रहा है.

विज्ञापन

कैसे खुद को स्विच करें Zoho मेल पर?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Zoho मेल की साइट पर जाना होगा. इसके बाद आप फ्री या पेड प्लान चुन सकते हैं.
  • साइन अप करने के लिए अपना फोन नंबर और रिकवरी ईमेल डाले.
  • ये हैं प्रोसेस, सबसे पहले- Gmail → Settings → Forwarding and POP/IMAP में जाकर Enable IMAP ऑन करें. इससे Zoho आपके जीमेल डेटा को एक्सेस करके माइग्रेशन कर सकेंगे.
  • जोहो मेल में सेटिंग्स के ऑप्शन में क्लिक करें और फिर Import/Export या Migration Wizard पर प्रेस करें. यहां से आपको ईमेल, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स को जीमेल से इम्पोर्ट करने में मदद मिलेगी. कभी-कभी इस प्रोसेस में अधिक टाइम भी लग सकता है.
  • Gmail की सेटिंग्स में जाकर Zoho ईमेल एड्रेस पर फॉरवर्डिंग ऑन करें, इससे आने वाले नए ईमेल जोहो पर भी पहुंचेंगे. वैरिफाई जरूर करें.
  • Zoho ईमेल से अपने सभी बैंक, सेवाओं, सोशल-मीडिया और सब्सक्रिप्शंस को शामिल करें. साथ ही अपने कॉन्टैक्ट्स को भी न्यू आईडी शेयर कर दें.

ये भी पढ़ें-कौन हैं प्रमोद जैन भाया? राजस्थान की अंता सीट से मिला कांग्रेस टिकट, अशोक गहलोत के करीबियों में शामिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ