पहलगाम हमले के बाद से ही मोदी सरकार एक्शन में है। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी दो दिन के कश्मीर दौरे पर हैं। उधर सरकार ने सर्वदलीय बैठक और पीएम मोदी ने बिहार की रैली में घोषणा कर अपने इरादे जता दिए हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक की जाए। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक हुई थी। बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ वीजा सस्पेंड, सिंधु जल समझौता जैसे 5 बड़े फैसले किए थे।
गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश देकर कहा कि आज तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रकिया नियम के मुताबिक हो। इसकी पालना सभी की ओर से अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। बता दें कि सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का निर्देश दिया था। ऐसे में सरकार की ओर से दिया गया समय आज खत्म हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘आदिल ने हिंदुओं के लिए जान दे दी…’, असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले पर कही बड़ी बात
कश्मीर में एक्शन में सेना
उधर हमले के तीन बाद सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। जम्मू-कश्मीर के त्राल और अनंतनाग के बिजबेहरा में 2 लश्कर आतंकियों के यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान एक घर को सेना ने आईईडी से उड़ा दिया वहीं एक घर को बुलडोजर से ढहा दिया। इस बीच बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर को मार गिराया है। इसके साथ ही 2 जवान भी घायल हुए हैं। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी घाटी पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एलजी ने सेना प्रमुख से कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों को सजा दिलाई जाए और आतंकियों के ढांचे और नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के 4 गुनहगार कौन? जिनके जारी हुए स्केच, भारत सरकार ने रखा 20-20 लाख इनाम
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines