'आदिल ने हिंदुओं के लिए जान दे दी...', असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले पर कही बड़ी बात

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ चल रही बहस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की बकवास करके पाकिस्तान और लश्कर को खुश कर रहे हैं। पहलगाम हमले से सबसे ज्यादा नुकसान कश्मीरियों को हुआ है।

Asaduddin Owaisi on Pahalgam terror attack

Asaduddin Owaisi

पहलगाम हमले को लेकर देश में गम और गुस्से का माहौल है। इस बीच अब इस मामले में सियासत की एंट्री भी हो गई है। गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी विपक्षी दलों ने सरकार का साथ देने की बात कही है। इस बीच हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर जहर फैला रहे हैं वे पाकिस्तान में बैठे लोगों को खुश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

ओवैसी ने कहा कि पहलगाम की बैसरन घाटी में उस दिन एक गरीब मुसलमान जो उन शैतानों को रोकने गया था जालिम शैतानों ने उसको भी गोली मार दी। कई मुस्लिम ऐसे थे जो घायलों को कंधे पर बैठाकर ले जा रहे हैं। आप एक बात का ध्यान रखिए जो लोग सोशल मीडिया पर जहर फैला रहे हैं वे पाकिस्तान और लश्कर को खुश कर रहे हैं। लश्कर और पाकिस्तान चाहता है कि कोई हिंदू कश्मीर नहीं आए। अगर आप इस तरह की बकवास सोशल मीडिया पर कर रहे हैं तो इससे उनको कामयाबी मिल रही है।

आतंकी आका हो रहे खुश

हैदराबाद के सांसद ने आगे कहा कि अगर आपको किसी कौम से नफरत है तो अभी रूक जाइए, यह सही समय नहीं है नफरत दिखाने का। ये वक्त एकजुट होकर उन ताकतों से लड़ने का है न कि उन्हें कामयाब करने का। ओवैसी ने आगे कहा कि कितने कश्मीरी मारे गए? उनका क्या धर्म था? इस घटना के बाद अगर किसी को नुकसान हुआ है तो उन्हीं को हुआ है। पाकिस्तान और वहां के आतंकी आकाओं को इस तरह की बकवास से खुशी मिल रही है। वो लोग तो यही चाहते हैं। टीवी चैनल पर बैठे लोग जो शरमनाइजिंग कर रहे हैं इससे वहां के लोगों को आप फायदा पहुंचा रहे हैं।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार लगातार एक्शन में हैं। एक तरफ सेना लगातार आतंकियों को खात्मा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकार कड़े फैसले लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ने में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ