पहलगाम हमले के 4 गुनहगार कौन? जिनके जारी हुए स्केच, भारत सरकार ने रखा 20-20 लाख इनाम

पहलगाम आतंकी हमले के चारों आतंकियों के बारे में पता चल गया है कि वे कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और उनके क्या नाम हैं? 2 आतंकी पाकिस्तान से आए थे और उन्होंने भारत में घुसपैठ की थी। आइए इन चारों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Pahalgam Terror Attack
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करके 27 लोगों की जान लेने वाले चारों आतंकवादियों की विस्तृत जानकारी सामने आ गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए थे। वहीं चारों आतंकियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। चारों आतंकियों के नाम भी बताए थे और अब इनकी पूरी जानकारी भी शेयर कर दी है।

पुलिस ने आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आतंकियों के स्केच बनाकर जारी किए थे। सुरक्षा बलों का कहना है कि चारों आतंकियों में से 2 आतंकी पाकिस्तान से आए थे और उन्होंने भारत में घुसपैठ की थी। 2 आतंकी कश्मीर के ही निवासी हैं, जिन्होंने आतंकी हमला करने में पाकिस्तान से आए आतंकियों की मदद की।

विज्ञापन

 

चारों आतंकियों के नाम

  • अली भाई उर्फ ​​तल्हा (पाकिस्तानी)
  • आसिफ फौजी (पाकिस्तानी)
  • आदिल हुसैन थोकर (अनंतनाग)
  • अहसान (पुलवामा)

हाशिम मूसा उर्फ ​​सुलेमान

हाशिम पाकिस्तान का नागरिक है और आतंकी हमला करने के लिए भारत में चोरी छिपे घुसा था। हाशिम पिछले एक साल से जम्मू कश्मीर में एक्टिव था। भारतीय सुरक्षाबलों और लोगों पर हमले के 3 केसों में उसके शामिल होने की संभावना है। शक है कि हाशिम मूसा लश्कर-ए-तैयबा के अलावा घाटी में सक्रिय अन्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियां अंजाम देता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अली तल्हा

अली तल्हा भी पाकिस्तान का नागरिक है और आतंकी हमला करने के लिए उसने भारत में घुसपैठ की थी। अली पिछले 2 साल से कश्मीर घाटी में एक्टिव है। रिकॉर्ड से पता चला है कि अली हाशिम मूसा के बाद घाटी में आया था और श्रीनगर के बाहरी इलाके में दाचीगाम के जंगलों में छिपकर रहता था।

आदिल थोकर

जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले का एक आरोपी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग निवासी आदिल थोकर है, जो साल 2018 में पाकिस्तान से लौट आया था और चोरी छिपे घुसपैठ करते हुए भारत में घुसा था। थोकर पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए स्थानीय गाइड के रूप में काम कर रहा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

चौथे आतंकी अहसान (पुलवामा) का सिर्फ नाम सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस को पता चला है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ