'पाकिस्तानियों को वापस भेजो...', गृहमंत्री अमित शाह का सभी सीएम को आदेश

पहलगाम हमले के बाद से ही भारत सरकार लगातार एक्शन ले रही है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के सीएम को निर्देश दिया है कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नियमों के तहत वापस भेजा जाए।

Home Minister Amit Shah

Home Minister Amit Shah

पहलगाम हमले के बाद से ही मोदी सरकार एक्शन में है। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी दो दिन के कश्मीर दौरे पर हैं। उधर सरकार ने सर्वदलीय बैठक और पीएम मोदी ने बिहार की रैली में घोषणा कर अपने इरादे जता दिए हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक की जाए। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक हुई थी। बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ वीजा सस्पेंड, सिंधु जल समझौता जैसे 5 बड़े फैसले किए थे।

गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश देकर कहा कि आज तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रकिया नियम के मुताबिक हो। इसकी पालना सभी की ओर से अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। बता दें कि सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का निर्देश दिया था। ऐसे में सरकार की ओर से दिया गया समय आज खत्म हो रहा है।

कश्मीर में एक्शन में सेना

उधर हमले के तीन बाद सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। जम्मू-कश्मीर के त्राल और अनंतनाग के बिजबेहरा में 2 लश्कर आतंकियों के यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान एक घर को सेना ने आईईडी से उड़ा दिया वहीं एक घर को बुलडोजर से ढहा दिया। इस बीच बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर को मार गिराया है। इसके साथ ही 2 जवान भी घायल हुए हैं। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी घाटी पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एलजी ने सेना प्रमुख से कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों को सजा दिलाई जाए और आतंकियों के ढांचे और नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ