राम मंदिर के बाद अब चुनाव में PoK की एंट्री, शाह बोले- फिर बनी NDA सरकार तो पाकिस्तान से छीन लेंगे

Amit Shah on Pakistan: तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनती है तो हम पीओके को पाकिस्तान से छीन लेंगे।

amit shah

पहली एफआईआर पर अमित शाह का बड़ा बयान।

विज्ञापन

Amit Shah on Pakistan: लोकसभा चुनाव में अयोध्या, मथुरा और काशी के बाद अब पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) की भी एंट्री हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी तो हम पीओके को वापस छीन लेंगे। 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे।

भाजपा उम्मीदवार के विश्वेश्वर रेड्डी के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे अमित शाह ने मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में कहा था कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर जैसे लोग पाकिस्तान के प्रति सम्मान दिखाने की बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास परमाणु शक्ति है। शाह ने कहा कि हम पीओके को वापस ले लेंगे।

विज्ञापन

गोलियों का जवाब तोप से देंगे

अमित शाह ने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि हम परमाणु बम के डर से पीओके पर अपना अधिकार छोड़ दें। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।

रेवंत रेड्डी के बयान पर अमित शाह का तंज

यही नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इच्छाशक्ति की वजह से ही सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकवादियों को मार गिराया गया। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रेवंत रेड्डी ने कहा था कि इसमें एक कौआ भी नहीं मरा।

विज्ञापन

राम मंदिर की तरह मथुरा और काशी का भी विकास

वहीं, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा ने बिहार के बेगूसराय में पीओके पर अमित शाह की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि बार अगर भारत की जनता नरेंद्र मोदी को 400 सीट के साथ प्रधानमंत्री बनाती है तो पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा और काशी का भी विकास किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ