दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने चक्रवात ‘अर्नब’ को देखते हुए रेल यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया है. अर्नब के 28 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के तट पर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में टकराने की संभावना है. तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ‘रेड अलर्ट’ जारी करने के बाद, रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां बढ़ा दी हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अर्नब’ मचाएगा तबाही? 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट और 53 ट्रेनें रद्द
कई ट्रेनें रद्द?
साथ ही, ये चेतावनी भी दी गई है कि प्रभावित मार्गों से गुजरने वाली कई ट्रेन सेवाओं को रद्द किया जा सकता है, उनका रूट्स बदला जा सकता है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है. चक्रवात ‘अर्नब’ (Arnab) को देखते हुए सुरक्षा के एहतियाती उपाय के तौर पर 53 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा, लंबी दूरी की 11 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.”
सीएम ने की समीक्षा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अधिकारियों को चक्रवात ‘अर्नब’ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, पहले से ही एहतियाती उपाय करने और जान-माल का कोई नुकसान ना होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें निर्देश दिया कि वो मौसम सिस्टम के संभावित प्रभाव के मुताबिक लोगों को सतर्क करें, साथ ही नुकसान को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं. उधर, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर, अंडमान और निकोबार प्रशासन ने सभी स्कूलों को मंगलवार तक बंद रखने का आदेश दिया है और लोगों से एहतियाती कदम उठाने की अपील की है.
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
56 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines