10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित मार्च से पहले दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं. कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं, ट्रेनें रद्द की गई हैं, जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट सेवाएं बंद हैं, दुकानें बंद हैं. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने मोदी सरकार के इन फैसलों पर ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि ये सब उनकी समझ से बाहर है.
यह भी पढ़ें: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर भी CJP करेगी प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी के लिए तैयार
क्या बोले राजीव शुक्ला?
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा-”मुझे ये बात समझ नहीं आती. सरकार इतनी घबराई हुई है कि उन्होंने सारी मेट्रो सर्विस बंद कर दी हैं, दिल्ली आने वाली सभी ट्रेनें रोक दी हैं और बस सर्विस भी बंद कर दी हैं. उन्होंने हर जगह बैरिकेड्स लगा दिए हैं. वो विरोध और असहमति से बहुत डरे हुए हैं. लोकतंत्र में असहमति एक स्वाभाविक बात है, लेकिन घबराकर इस तरह का रिएक्शन देना मेरी समझ से बाहर है.” उन्होंने आगे कहा- ”इस पर हंसी आती है. शहर को इस तरह बंद करने से आम लोगों को बहुत परेशानी होती है. प्रदर्शनकारी भले ही हजारों हों या 2 लाख, लेकिन दिल्ली में 2 करोड़ लोग रहते हैं और अनगिनत लोग बाहर से आते हैं. उन्हें होने वाली परेशानियों के बारे में कोई नहीं सोच रहा है. वो कैसे आएंगे-जाएंगे.”
10 अक्टूबर को क्या-क्या बंद?
10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के कहने पर DMRC ने 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात 9 बजे से बंद करने का फैसला लिया है. मेट्रो के साथ-साथ रेलवे सेवाओं पर भी असर पड़ा है. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाली 38 ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाद भागीरथ पैलेस और चांदनी चौक के कारोबारियों ने भी 10 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है. कुछ स्कूल और कॉलेज भी शनिवार को छात्रों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा देंगे. दिल्ली में शनिवार को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा, आज रात 9 बजे से जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर तक इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का असर
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines