अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए कैसे करें 'ग्रुप रजिस्ट्रेशन'? पहले आओ पहले पाओ के आधार पर करें आवेदन

अमरनाथ यात्रा 2025 में अगर अपने परिवार के साथ शामिल होना चाहते हैं, तो उसके लिए एक साथ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो जल्दी कर लें, क्योंकि ये पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए जा रहे हैं।

Amarnath Yatra 2025
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अगर आप ग्रुप में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ तरीके बताए गए हैं। 5 या अधिक सदस्यों वाले समूहों के लिए विशेष ग्रुप रजिस्ट्रेशन सुविधा दी जा रही है। इच्छुक लोग 14 अप्रैल से 31 मई 2025 तक ग्रुप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डाक द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि का भी अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किए जा रहे हैं। साथ ही तारीख और रास्ते की उपलब्धता पर भी रजिस्ट्रेशन निर्भर करते हैं। अगर आप भी ग्रुप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो यहां 5 पॉइंट्स में समझें।

ग्रुप रजिस्ट्रेशन के नियम

1- 5 या उससे अधिक सदस्यों के समूह में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समूह के व्यक्तिगत सदस्य यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, सेकेंड फ्लोर, ब्लॉक-III, इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स, राज बाग, श्रीनगर- 190008 को पंजीकृत डाक द्वारा एक साथ आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment

2- इसके अलावा, ग्रुप रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गए हैं, जो 31 मई 2025 तक समाप्त होंगे।

3- ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए डाक द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त करने की आखिरी तिथि 20 मई, 2025 तय की गई है।

विज्ञापन

4- ग्रुप रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यह तारीख और रास्ते के स्लॉट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। दरअसल, हर ग्रुप को हर दिन हर एक रास्ते से अधिकतम 30 रजिस्ट्रेशन की लिमिट दी जा रही है।

5- ग्रुप रजिस्ट्रेशन सुविधा के तहत यात्रा परमिट के लिए आवेदन करने हेतु, समूह नेता (समूह के इच्छुक तीर्थयात्रियों में से एक) को समूह के हर सदस्य के संबंध में जरूरी दस्तावेज पंजीकृत डाक द्वारा ऊपर दिए गए पते पर भेजने होंगे।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी खास बातें

1- चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी किए गए निर्धारित जरूरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) की ऑरिजनल कॉपी।
2- हर आवेदक की एक पासपोर्ट साइज की तस्वीर, जिस पर फोटो के सामने की तरफ संबंधित व्यक्ति के साइन किए जाने हैं।
3- यात्रा रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 प्रति यात्री रहेगा।
4- समूह नेता का डाक पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ