Mixing Alcohol And Energy Drinks Effect Memory : अगर आप एनर्जी ड्रिंक में मिलाकर शराब पीते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आप पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। इटली की एक यूनिवर्सिटी में रिसर्च टीम ने चूहों को शराब और एनर्जी ड्रिंक को मिक्स करके पिलाया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अगर आप भी शराब के शौकीन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें।
एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि एनर्जी ड्रिंक और शराब को मिक्स करने नर चूहों को दिया गया। यह सिलसिला करीब 53 दिनों तक चला। इसके बाद शोधकर्ताओं ने चूहों के व्यवहार और मस्तिष्क का परीक्षण किया। रिसर्च में पता चला कि मिक्स ड्रिंक्स पीने से चूहों की मेमोरी यानी याददाश्त पर बुरा असर पड़ा है। उनमें सीखने की क्षमता कम हो गई।
यह भी पढे़ं : शराब के शौकीनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से आई गुड न्यूज, यात्रियों के लिए खुलेंगे 2 दुकानें!
याददाश्त होने लगती है कमजोर
शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च में पाया कि किशोरावस्था के दौरान मिक्स ड्रिंक्स पीने से इसका असर धीरे-धीरे पड़ता है, जिससे एक समय के बाद मस्तिष्क का विकास रुक जाता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है। शराब को एनर्जी ड्रिंक के साथ मिलाकर पीने से हिप्पोकैम्पस की प्लास्टिसिटी प्रभावित हो सकती है, जिससे सीखने की भी क्षमता कम हो सकती है।
यह भी पढे़ं : UP News: यूपी में शराब के शौकीनों की अब होगी मौज! सरकार लेकर आने वाली है ये धांसू योजना
व्यवहारों में भी आ जाता है बदलाव
रिसर्च में दावा किया गया है कि मिक्स ड्रिंक्स पीने से शुरुआत में चूहों के मस्तिष्क विकास में अस्थायी वृद्धि हुई, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आने लगी। साथ ही मिक्स ड्रिंक्स से व्यवहारों में भी परिवर्तन देखने को मिला, जो शुरू से लेकर लास्ट से रहता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि शोध में आए परिणामों की पुष्टि के लिए मनुष्यों पर भी शोध करने की आवश्यकता है। हालांकि, अबतक के निष्कर्षों के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक के साथ मिलाकर शराब नहीं पीना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines