शराब के शौकीनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से आई गुड न्यूज, यात्रियों के लिए खुलेंगे 2 दुकानें!

IGI Airport News : शराब के शौकीनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से गुड न्यूज आ रही है। अब आईजीआई एयरपोर्ट पर शराब की दो नई दुकानें खुलने वाली हैं, जहां से घरेलू यात्री मनपसंद ब्रांड के शराब खरीद सकेंगे।

liquor

Delhi Airport Liquor Shops Open : नई दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर अब पैसेंजर्स जाम छलका सकेंगे। इसे लेकर एयरपोर्ट के अंदर शराब की दुकानें खोलने की तैयारी चल रही हैं। शराब की एक दुकान एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के अंदर खुलेगी तो दूसरी दुकान टर्मिनल 1 के अंदर। घरेलू यात्रियों को इन दुकानों पर शराब मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में पहली दुकान खुलने के आसार हैं, जबकि कई सप्ताह के बाद दूसरी दुकान खुलने की उम्मीद है। राजधानी में खुदरा शराब की दुकान का संचालन करने वाले 4 निगमों में से एक दिल्ली कंज्यूमर कॉपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड की ओर से टर्मिनल 3 पर शराब की दुकान खोलने की योजना बनाई जा रही है।

दिल्ली में कम हैं शराब के दाम

दिल्ली में शराब पर कम टैक्स लगता है, जिससे अन्य शहरों के मुकाबले यहां कीमतें कम हैं। राजधानी में शराब पर स्टेट ड्यूटी 62 प्रतिशत है, जबकि कर्नाटक में यह 83 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 71 प्रतिशत है। वहीं, दिल्ली की तुलना में गोवा और हरियाणा में शराब के दाम कम हैं, क्योंकि वहां क्रमश: 49 फीसदी और 47 फीसदी राज्य शुल्क लगता है।

घरेलू टर्मिनलों में पहले भी खुली थीं दुकानें

आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के ड्यूटी फ्री एरिया में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शराब की दुकान उपलब्ध है। अब घरेलू यात्रियों के लिए भी शराब की दुकानें खुलने वाली हैं, जहां सिर्फ प्रीमियम ब्रांड की ही दारू मिलेगी। इससे पहले एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनलों में दिल्ली आबकारी नीति के तहत शराब की 6 दुकानें खुली थीं, लेकिन सितंबर 2022 में इस नीति को वापस ले लिया गया। इस मामले में ईडी और सीबीआई की जांच के बाद ये दुकानें भी बंद हो गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ