DGCA asks airlines to conduct inspection after Alaska aircraft incident: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को अलास्का एयरलाइन की फ्लाइट का हवा में दरवाजा खुलने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी एयरलाइंस को अपने बेड़े में शामिल बोइंग 737-8 विमानों का एक बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। हालांकि, भारत के बेड़े में B737-9 मैक्स विमान नहीं है। इस समय देश में विभिन्न एयरलाइनों के बेड़े में 43 B737 MAX विमान हैं। इनमें अकासा एयर के 22, स्पाइसजेट बी737 के 13 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के आठ विमान शामिल हैं।
अलास्का एयरलाइन का विमान बोइंग 737-9 मैक्स, पोर्टलैंड, ओरेगॉन से कैलिफोर्निया के ओंटारियो के लिए उड़ान भर रहा था। घटना के बाद एयरलाइन ने अपने सभी B737 Max 9 को जांच के लिए रोक दिया था। डीजीसीए ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा कि बोइंग 737 -9 मैक्स विमान से जुड़ी अलास्का एयरलाइंस की घटना के बाद बोइंग की ओर से अभी तक कोई इनपुट नहीं आया है।
डीजीसीए ने दिए निर्देश
बता दें कि किसी भी भारतीय हवाई ऑपरेटर के बेड़े में अभी तक बोइंग 737-9 मैक्स शामिल नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर डीजीसीए ने सभी भारतीय हवाई ऑपरेटरों को वर्तमान में अपने बेड़े के हिस्से के रूप में संचालित सभी बोइंग 737-8 मैक्स विमानों पर आपातकालीन निकास का एक बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
स्पाइसजेट और अकासा एयर ने क्या कहा?
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे बेड़े में कोई 737-9 मैक्स नहीं है। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट मैक्स-8 पर डीजीसीए के निर्देशों का पालन करेगी। वहीं, अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 जनवरी 2024 को अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। यह पढ़कर खुशी हुई कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। अकासा एयर में हमारे लिए सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सुरक्षा के उच्चतम वैश्विक मानकों को अपनाने में गर्व महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें: हवा में अचानक टूटी प्लेन की खिड़की, फिर पायलट ने ऐसे बचाई 180 लोगों की जान
प्रवक्ता ने कहा कि भले ही यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका में एक अन्य एयरलाइन के साथ हुई है, लेकिन हम घटनाक्रम पर सक्रिय रूप से निगरानी रखने के लिए विमान निर्माता और नियामकों के संपर्क में हैं और उनके द्वारा जारी किसी भी निर्देश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अकासा एयर के बेड़े में कोई 737 मैक्स-9 विमान नहीं है।
लैडिंग के 20 मिनट बाद टूटा विमान का दरवाजा
बता दें कि शुक्रवार को अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की हवा में टूटने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। विमान में 174 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा कि उसे घटना के बारे में जानकारी है। विमान की पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई है। वहीं, विमान में सवार यात्रियों ने इस घटना को बुरा सपना बताया। विमान के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें: मसूद रहमान उस्मानी कौन था, जिसे पाकिस्तान में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट; सामने आया CCTV फुटेज
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines