अब माउथवॉश या टूथ जेल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे पायलट-क्रू मेंबर्स, DGCA ने जारी की रिवाइज्ड गाइडलाइन

Pilots-crew members barred from using mouthwash tooth gel: जब कोई पायलट या क्रू मेंबर्स ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पॉजिटिव मिलता है तो कड़ी सजा का प्रावधान है।

Pilot, crew members, Mouthwash, Breath analyser test, DGCA

Breath analyser test

विज्ञापन

Pilots-crew members barred from using mouthwash tooth gel: अब पायलट और क्रू मेंबर्स माउथवॉश, टूथ जेल या किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जिसमें अल्कोहल की मात्रा हो। क्योंकि ब्रेथ एनाइलाजर टेस्ट में अल्कोहल की पुष्टि होगी। विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को संशोधित नियम जारी किए हैं। इसके अलावा शराब के नए नियम में शराब के सेवन के लिए विमान कर्मियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया से संबंधित नियमों में कई बदलाव किए गए हैं।

इसके इस्तेमाल से ब्रेथ एनालाइजर का टेस्ट पॉजिटिव हो सकता है। कोई भी क्रू मेंबर्स जो ऐसी दवा ले रहा है, उसे टेकऑफ से पहले कंपनी के डॉक्टर से परामर्श करना होगा।

विज्ञापन

‘परफ्यूम’ शब्द नियमों में शामिल नहीं

सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) में परफ्यूम शब्द का इस्तेमाल नहीं है। DGCA ने कहा फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी वाले ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही एजेंसियों की निगरानी एवं निरीक्षण की एक प्रक्रिया शुरू की गई है। पैसेंजर के रूप में ट्रैवल कर रहे ऑपरेटिंग क्रू मेंबर के लिए बोर्डिंग एयरपोर्ट पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराना जरूरी होगा।

कड़ी सजा का बना नियम

जब कोई पायलट या क्रू मेंबर्स ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पॉजिटिव मिलता है तो कड़ी सजा का प्रावधान है। सजा इस बात पर भी निर्भर करेगी कि गलती पहली बार हुई या बार-बार हो रही है। नियम लैंडिंग और टेकऑफ दोनों टेस्ट होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ