Akhilesh Yadav on Anurag Thakur Statement: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। बीते दिन सदन में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जातिगत टिप्पणी की। इसे लेकर विपक्ष भी आगबबूला हो उठा है। राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने अनुराग ठाकुर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी इस पर भड़क गए हैं।
ये सवाल बहुत पुराना है- अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर के बहाने सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश का कहना है कि जाति का सवाल कोई नया नहीं है। ये बहुत पुराना सवाल है। मैं उन बातों में नहीं जाना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश के सदन में एक समय ऐसा आया था जहां शूद्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। मुझे याद है जब मैं मंदिर के दर्शन करने गया तो कुछ ऐसी ताकते हैं समाज की, जो नहीं चाहते थे कि मैं हवन-पूजन करूं।
अखिलेश का छलका दर्द
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकता जब मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धोया गया था। मुझे कोई आज समझा दे कि किसी मुख्यमंत्री के घर को गंगा जल से कैसे धोया जा सकता है? मैं मैनपुरी के एक मंदिर में गया था, मेरे वापस आने के बाद बहुत सारे लोगों ने प्रतिमा को धोया था।
सपा सुप्रीमो ने पूछा सवाल
अखिलेश का कहना है कि ये सारी बातें मैं एक बार के लिए भूल भी जाऊं। मगर उसके बाद मैं कन्नौज के उस मंदिर में गया था, जहां जाने के बाद मैं पहली बार चुनाव जीता था। मेरे वापस आने के बाद उस मंदिर को पूरा धोया गया था। कोई कल्पना कर सकता है कि एक तरफ आप चंद्रमा पर जाना चाहते हैं। डिजिटल इंडिया, विश्व गुरु, अमृतकाल और विकसित भारत की बातें करने के बावजूद आप मंदिर को गंगा जल से धो रहे हैं?
अनुराग ठाकुर पर कसा तंज
अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, एक बार के लिए हंसी-मजाक में जाति पूछना फिर भी ठीक है। मगर सदन में इस तरह बयान देना कहां तक सही है? मुझे ऐसा लगता है कि अनुराग ठाकुर से कहा गया है कि 99 बार गाली खाकर आओ सदन में तब आप मंत्री बनोगे।
क्या है पूरा विवाद?
बीते दिन यानी 30 जुलाई को सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना करवाने की मांग की। इस पर जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोल पड़े कि “ओबीसी जनगणना की बात बहुत की जाती है। माननीय सभापति जी जिसकी जाति का पता नहीं वो गणना की बात करता है।” अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “आप लोग जितनी मेरी बेज्जती करना चाहते हैं, खुशी-खुशी कर सकते हैं। मगर एक बात मत भूलिएगा कि जातिगत जनगणना को हम इसी सदन में पास करके दिखाएंगे।”
यह भी पढ़ें- UPSC कोचिंग सेंटर में तीन मौतों का असली सच रिवील, मुख्य सचिव की रिपोर्ट में खुलासा
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
43 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
56 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines