Akhilesh Yadav on PM Modi’s Balak Buddhi Remark: राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन विपक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें बालक बुद्धि करार दिया था। पीएम के एक बयान पर विपक्ष मुखर हो गया है। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस बयान के लिए पीएम मोदी की निंदा की है। वहीं अब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं।
पीएम मोदी पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
राहुल गांधी को बालक बुद्धि कहने पर कांग्रेस ने भी नाराजगी जताई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि 2 घंटे 24 मिनट के भाषण में जिस तरह से आप कह रहे थे कि तुमसे ना हो पाएगा, देश की 140 करोड़ जनता ने चुनाव में यही चीज आपसे भी कही है। मोदी जी ने जनमत का अपमान किया है। लोगों की भावना को समझिए और तानाशाही बंद कीजिए।
अखिलेश ने किया पलटवार
राहुल गांधी के समर्थन में जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी लोग बालक बुद्धि कह रहे हैं वो सिर्फ इसलिए कि कोई नीट पर सवाल ना पूछे। बालक बुद्धि कहने वाले खुद बालक हैं। जनता ने जिसे अपना प्रतिनिधि चुना है उसे ऐसा कहना गलत है। सरकार में वो बालक हैं जिन्हें देश की समस्याएं नहीं पता हैं।
यह भी पढ़ें- संसद में ‘शायर’ बने अखिलेश, केंद्र सरकार को धो डाला, पढ़ें लोकसभा में सपा प्रमुख की 8 बड़ी बातें
क्या था पीएम मोदी का बयान?
बता दें कि बीते दिन संसद में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये बालक बुद्धि लोग कभी किसी को गले लगाने की कोशिश करते हैं और कभी आंख मारते हैं। दरअसल 2018 में संसद सत्र के समय राहुल गांधी ने पीएम मोदी की सीट पर जाकर उन्हें गले लगा लिया था। संसद में राहुल गांधी पर वार करते हुए पीएम मोदी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का मशहूर डायलॉग बोला और कहा कि तुमसे ना हो पाएगा…देश आपसे कह रहा है कि तुमसे ना हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- झूठ फैलाने वालों में सत्य सुनने की ताकत नहीं…विपक्षी दलों के वॉक आउट पर PM Modi का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
50 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines