Maharashtra Politics: क्या 10 अगस्त को CM बनेंगे अजित पवार? चव्हाण और फडणवीस में छिड़ी जुबानी जंग
Edited By Bhola Sharma

Maharashtra Politics
Edited By Bhola Sharma

Maharashtra Politics
Maharashtra Politics: क्या अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास मौजूदा शिवसेना के एकनाथ शिंदे की जगह महाराष्ट्र का सीएम बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सीएम शिंदे और शिवसेना के 15 अन्य विधायकों की अयोग्यता पर फैसला 10 अगस्त के आसपास लिया जाएगा। इसके बाद अजित सीएम बनेंगे।
अजित पवार को लेकर पृथ्वीराज चव्हाण की इस भविष्यवाणी ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चव्हाण पर पलटवार किया है। बता दें कि अजित पवार जुलाई के पहले सप्ताह में अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए थे। उन्हें डिप्टी सीएम और उनके साथ बगावत करने वाले 8 अन्य विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1683468392005791745?s=20
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि चव्हाण की भविष्यवाणी में कोई दम नहीं है। यह भी कहा कि आजकल कई वरिष्ठ नेता अटकलें लगाते देखे जा सकते हैं। वे जितना चाहे अटकलें लगा सकते हैं। जब हमने महायुति गठबंधन बनाया था तो तीनों दलों के तीनों नेताओं को स्पष्ट था कि सीएम एकनाथ शिंदे हैं और वह सीएम बने रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है।
फडणवीस ने कहा कि महायुति की सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि किसी को भी अपने मन में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए। अगर विपक्ष भ्रम पैदा करने की कोशिश करता है, तो किसी को भी अपने मन में कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए।
जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी। उनके साथ 15 विधायक भी थे। आखिरकार उद्धव ठाकरे की अगुवाई में चल रही महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई। इसके बाद शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बनाई। उद्धव ठाकरे ने शिंदे और 15 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: