Ajit Pawar Plan Crash: लैंडिंग से पहले आई तकनीकी खराबी, पायलट ने भेजा था ‘Mayday’ सिग्नल, जानिए हादसे की इनसाइड स्टोरी

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर्ड विमान बारामती एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें हादसे से पहले विमान में तकनीकी खराबी आई थी और पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘मे डे’ कॉल भेजी थी. इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ajit pawar plane crash

Credit: Social Media

28 जनवरी यानी बुधवार सुबह देश को ऐसी खबर मिली, जिसे सुनकर हर कोई आहत है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक प्लेन हादसे में निधन हो गया. ये घटना बारामती एयरस्ट्रिप पर हुई, जब उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. हादसे में विमान जलकर खाक हो गया और विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, अजीत पवार मुंबई से बारामती आ रहे थे. उन्हें बारामती में एक कार्यक्रम में शामिल होना था. उनका विमान सुबह के समय बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने वाला था. लेकिन लैंडिंग से कुछ देर पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट ने भेजा था इमरजेंसी मैसेज

सूत्रों के मुताबिक, विमान के पायलट को जब तकनीकी गड़बड़ी का अंदाजा हुआ, तो उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को Mayday सिग्नल भेजा. इस कॉल का मतलब होता है कि विमान किसी गंभीर समस्या में है और उसे तुरंत मदद की जरूरत है. इसके बाद ATC ने विमान को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित लैंडिंग की कोशिश कराई. बताया जा रहा है कि विमान ने पहली बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद दूसरी बार जब विमान नीचे उतर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और विमान रनवे के पास गिर गया.

क्रैश के बाद लगी आग

चश्मदीदों के मुताबिक, विमान के जमीन से टकराते ही उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में प्लेन जलने लगा. आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग बहुत तेज होने के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका. विमान में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षा कर्मी, एक एयर होस्टेस और विमान के पायलट और को-पायलट सवार थे. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद विमानन जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. जांच में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तकनीकी खराबी किस वजह से हुई और क्या मौसम या रनवे की स्थिति भी हादसे का कारण बनी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ