हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का प्लेन क्रैश, दिल दहलाने वाला का वीडियो आया सामने

Ajit Pawar Aircraft Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार हमारे बीच नहीं रहे. बुधवार को एक प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया. इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Credit: Social Media

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज बारामती के पास प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, उनका प्राइवेट जेट बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिग की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो उससे ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अजित पवार जिला परिषद चुनाव के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार के अलावा 5 लोगों की मौत हो गई. प्लेन क्रैश का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash Reason: आखिर क्यों हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश? जानिए लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान कहां होती हैं गलतियां

कई तस्वीरें आईं सामने

अजित पवार के प्लेन हादसे की कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिनमें साफ देखा जा सकता है कि विमान खेत में गिरा हुआ है और धूं-धूं कर जल रहा है. विमान के आसपास धुएं का गुबार नजर आ रहा है और वो पूरी तरह राख में तब्दील हो चुका है. विमान के चिथड़े दूर-दूर तक बिखरे हुए हैं. ये फ्लाइट एक प्राइवेट Learjet 45 थी, जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था. DGCA ने इस बात की पुष्टि की है कि विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से भटक गया और उसमें आग लग गई.

विज्ञापन

विमान में कौन-कौन था?

मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर्ड प्लेन में डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), एक पर्सनल अटेंडेंट, पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर थे. हादसे में कोई भी नहीं बचा. हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि विमान बेकाबू हो गया था, वो लैंडिंग की कोशिश के वक्त हादसे का शिकार हो गया. स्थानीयों के मुताबिक विमान में एक के बाद एक पांच धमाके हुए और आग लग गई.

पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

अजित पवार की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अजीत पवार लोगों के नेता थे, जिनका उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अजित पवार की मौत पर दुख जताया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनकी मौत को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि वो इस बुरे वक्त में महाराष्ट्र की जनता के साथ हैं. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को याद करते हुए कहा कि वो जमीन से जुड़े हुए नेता थे. उनके निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार, विजय रुपाणी, राजशेखर रेड्डी… अब तक कितने नेताओं ने प्लेन क्रैश में गंवाई जान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola