राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल का नाम शनिवार को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पुणे में लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया. शाह ने उन्हें पारंपरिक पुणेरी पगड़ी, एक स्मृति चिन्ह, एक चेक और ‘गीता रहस्य’ नामक किताब दी. लोकमान्य तिलक मेमोरियल ट्रस्ट ने इस समारोह का आयोजन फ्रीडम फाइटर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यततिथि के मौके पर किया था. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: ‘बदली परंपरा, अब परिवारों के नाम पर…’, CJP प्रोटेस्ट के बाद पहली बार PM मोदी का संबोधन; जानिए बड़ी बातें
डोभाल ने क्या कहा?
इस सुनहरे अवसर पर अजित डोभाल ने कहा- ”हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास पीएम मोदी और अमित शाह जैसे नेता हैं. हम कई अंदरूनी और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. हमारी तरक्की और विकास से कई लोग परेशान हैं. सभी मिलकर बस देश के हित के बारे में सोचें.” उन्होंने आगे कहा कि अधिकारों का गलत इस्तेमाल उन लोगों की विरासत को नुकसान पहुंचाता है जिन्होंने उनके लिए अपनी जान दी. NSA ने कहा- ”भारत को अंदर और बाहर, दोनों तरफ से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. भारत का विकास आज भी कई ताकतों के लिए एक खतरा बना हुआ है.”
अब तक किसे मिला है ये सम्मान?
NSA अजित डोभाल से पहले पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा जा चुका है. डोभाल को सम्मानित करने के बाद अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि अजित डोभाल से मुलाकात कैसे हुई थी. शाह ने कहा- ”जब मैं गुजरात का गृह मंत्री था, तब मैं अजीत डोभाल से मिला था.देश में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जांच और उनका खुलासा गुजरात पुलिस ने किया था. जब भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा, तो उसमें अजीत डोभाल का योगदान एक स्वर्णिम अध्याय होगा. अजीत डोभाल के योगदान से भारत की मज़बूत विदेश नीति को और भी मजबूती मिली है. 1972 से लेकर आज तक अजीत डोभाल ने कई मोर्चों पर काम किया है. अजीत डोभाल कई सालों तक पाकिस्तान में रहे. पीएम मोदी ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया. विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया. आज अजीत डोभाल सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं. उन्होंने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में योगदान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अजीत डोभाल ने भारतीय सशस्त्र बलों को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है.”
ये भी पढ़ें: ‘क्या सिर्फ रील में माफ करेंगे…’, PM मोदी के बयान पर CJP चीफ अभिजीत दिपके ने उठाया सवाल, पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines