'क्या सिर्फ रील में माफ करेंगे…', PM मोदी के बयान पर CJP चीफ अभिजीत दिपके ने उठाया सवाल, पोस्ट वायरल

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों का प्रदर्शन जारी थी. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारी पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे.

PM MODI.jpg (11)

CJP प्रोटेस्ट के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं. छात्रों और युवाओं से सीधे बात करने के लिए पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम का रास्ता चुना है. बीती शुक्रवार रात पीएम मोदी ने पांचवीं बार युवाओं को संदेश देते हुए वीडियो पोस्ट किया. पीएम ने कहा कि वो उन छात्राओं को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. पीएम मोदी के इस वीडियो पर अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दिपके का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने पीएम मोदी की माफी वाले बयान को लेकर सवाल उठाया.

विज्ञापन

पीएम मोदी के वीडियो पर अभिजीत ने क्या कहा?


पीएम मोदी के वीडियो के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दिपके ने सरकार से यह सवाल पूछा कि क्या केवल सार्वजनिक रूप से माफी देने की बात की जाएगी या फिर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को भी वापस लिया जाएगा. अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या सिर्फ रील में माफ करेंगे या फिर छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे?’ अभिजीत का ये पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द


अभिजीत के अलावा कुछ छात्र संगठनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सरकार के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों का प्रदर्शन जारी थी. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारी पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे. ऐसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ