Air India: इंडिगो के बाद मंगलवार को एयर इंडिया ने नए विमान खरीदने की बड़ी डील की है। यह डील पेरिस में चल रहे एयर शो में हुई। टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एयरबस से 250 एयरबस विमान और 220 नए बोइंग जेट खरीदने का ऑर्डर दिया। इस पर 70 अरब डॉलर खर्च होंगे। सोमवार को इंडिगो ने दुनिया के एविएशन खरीद-फरोख्त के इतिहास की सबसे बड़ी डील की थी।
एयर इंडिया ने ट्वीट के जरिए डील की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा कि यह साझा करने में खुशी हो रही है कि हमने अपने बेड़े की ताकत बढ़ाने के लिए 470 नए विमान जोड़ने के लिए आज पेरिस एयर शो में Airbus और BoeingAirplanes के साथ खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एयर इंडिया नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर चीन की ना-PAK हरकत: लश्कर आतंकी साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर लगाया वीटो
इंडिगो एयरबस से खरीद रहा 500 प्लेन
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर एयरलाइन को 2030 और 2035 के बीच डिलीवर होगा।
यह 500 विमानों का ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन द्वारा खरीदा गया अब तक का सबसे बड़ा एकल विमान भी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
15 mins agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
8 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines