Air India: एयर इंडिया एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक यात्री के खाने में पत्थर का टुकड़ा मिला है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से काठमांडू जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री को खाने में पत्थर का टुकड़ा मिला। यात्री ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट भी शेयर की है। मामले की जानकारी के बाद एयरलाइन ने इस पर ध्यान दिया और कहा कि कैटरर के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यात्री सर्वप्रिय सांगवान ने 8 जनवरी को एयर इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया, “पत्थर मुक्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए आपको संसाधनों और धन की आवश्यकता नहीं है Air India (@airindiain)”।
यात्री ने फ्लाइट में परोसे गए खाने की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि यह खाना AI 215 फ्लाइट पर परोसा गया था। इसके बाद उन्होंने चालक दल के सदस्य जादोन को सूचित किया और कहा कि इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।
उधर, शिकायतकर्ता यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि कृपया हमें कुछ समय दें। हम इसे हमारे संज्ञान में लाने के लिए आपकी सराहना करते हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “एयर इंडिया ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। घटना पर गंभीरता से खेद व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं।”
और पढ़िए – गृहमंत्री अमित शाह बोले-भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की यात्रा शुरू
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कैटरर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही
प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने इस मामले को कैटरर के सामने उठाया है और कैटरर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।’ बता दें कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के दुर्व्यवहार की घटनाओं की सूचना नहीं देने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की आलोचना का शिकार हुई है। नियामक ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
पिछले कुछ दिनों में एयर इंडिया में पेशाब करने की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना 26 नवंबर को हुई जब शंकर मिश्रा के रूप में पहचाने गए एक नशे में धुत व्यक्ति ने एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान एआई 102 में बिजनेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री पर पेशाब किया, जो न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी।
एक अन्य घटना 6 दिसंबर को हुई। एयर इंडिया की उड़ान 142 में नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने कथित तौर पर एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
4 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
4 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
6 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
8 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines