Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ के घर ED की छापेमारी, चीनी मिल में भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Hasan Mushrif

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर नेता हसन मुश्रीफ के घऱ बुधवार को ईडी ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, मामला चीनी मिल में भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, पूर्व मंत्री के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

छापेमारी को लेकर पूर्व मंत्री का सामने आया बयान

ईडी की छापेमारी को लेकर पूर्व मंत्री का बयान सामने आया है। हसन मुश्रीफ ने कहा कि आज सुबह ईडी ने मेरे घर, मेरी बेटी के घर और मेरे रिश्तेदारों के घर पर छापा मारा। मैं अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और सरकारी कर्मचारियों को अपना काम करने दें।

पूर्व मंत्री ने ये भी बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। उन्होंने कहा कि छापेमारी 1.5 साल पहले भी हुई थी और मैंने एजेंसी को सारी जानकारी दी थी, पता नहीं फिर से छापे क्यों पड़ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ