ईरान ने बिगड़ते हालात के बीच बंद किया एयरस्पेस, Air India और IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. जिसके बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.

Indigo and Air India Travel Advisory

Credit: Social Media

विज्ञापन

ईरान में जारी बवाल का असर अब इंटरनेशनल उड़ानों पर पड़ रहा है. ईरान में मौजूदा हालातों को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां अपने रूट में बदलाव कर रही हैं. इसी कड़ी में एयर इंडिया ने गुरुवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन के कहा कि ईरान के एयर स्पेस के बंद होने के बाद सुरक्षा को देखते हुए कुछ उड़ानों का रूट बदला जा रहा है, जिसकी वजह से फ्लाइट्स के टाइम में देरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘इस बार गोली नहीं चूकेगी…’, ईरान के सरकारी चैनल से ट्रंप को धमकी; अब US कैसे देगा जवाब?

विज्ञापन

‘यात्रियों की सुरक्षा है प्राथमिकता’

एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. कंपनी ने ये भी साफ किया कि जिन उड़ानों का रूट नहीं बदला जा सकता, उन्हें कैंसिल किया जा रहा है. एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वो एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. कंपनी ने कहा कि ऐसे हालातों की वजह से यात्रियों को जो असुविधा हो रही है, उसपर उन्हें खेद है. एयर इंडिया ने कहा कि उनके लिए पैसेंजर और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा ही सबसे ज्यादा जरूरी है.

इंडिगो ने भी जारी की एडवाइजरी

एयर लाइंस कंपनी इंडिगो ने भी पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने बताया कि ईरान का एयर स्पेस बंद होने की वजह से उनकी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. इंडिगो ने कहा कि ये सब हालात उनके कंट्रोल से बाहर है. यात्रियों को इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर रीबुकिंग विकल्पों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, ईरान में मौजूदा हालातों को देखते हुए उसका हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है. हालांकि, आधिकारिक इजाजत के साथ ईरान से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छूट दी गई है. ये प्रतिबंध स्थानीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ