Air India New CEO : टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख तेवोल्डे गेब्रेमारियम को अपना नया सीईओ (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है. एयर इंडिया को उम्मीद है कि तेवोल्डे के अनुभव से कंपनी को वैश्विक विस्तार, बेहतर यात्री अनुभव और मजबूत अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी हासिल होगी. दिलचस्प बात यह है कि एयर इंडिया का रुख करने से ठीक पहले तेवोल्डे लगभग पड़ोसी देश पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) के प्रमुख बनने वाले थे.
सुरक्षा मंजूरी का हो रहा था इंतजार
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जुलाई में जब PIA का प्रबंधन आरिफ हबीब ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को सौंपा गया, तब तेवोल्डे को एयरलाइन के पुनरुद्धार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद के लिए चुना गया था. PIA उनके नाम का औपचारिक ऐलान करने से पहले केवल अनिवार्य सुरक्षा मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही थी. हालांकि, इससे पहले कि पाकिस्तान की ओर से हरी झंडी मिलती, एयर इंडिया ने कदम बढ़ाते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ लिया.
टाटा समूह ने जताई काबिलियत पर आस्था
एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि दुनिया के सबसे कुशल और लाभदायक एयरलाइन समूहों का निर्माण करने में तेवोल्डे का शानदार रिकॉर्ड रहा है. टाटा समूह के तहत एयर इंडिया के विकास के अगले चरण में उनकी परिचालन विशेषज्ञता, सुरक्षा पर ध्यान और विमानन केंद्रों के विकास का अनुभव बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. वहीं, इस नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए तेवोल्डे ने इसे अपने लिए एक बड़ा सम्मान बताया है.
कौन हैं तेवोल्डे गेब्रेमारियम?
तेवोल्डे ने 2011 से मार्च 2022 तक इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के रूप में काम किया है. उनके नेतृत्व में इथियोपियन एयरलाइंस अफ्रीका के सबसे बड़े एयरलाइन समूह के रूप में उभरी. लगभग चार दशकों तक काम करने के बाद 2022 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था.
एयरलाइन ने निवर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन के योगदान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया है.
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
5 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines