हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Air Chief Marshal: आशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर

भारतीय वायु सेना के 29वें एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज अपना पदभार संभाल लिया है. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह उन्हें वायु सेना प्रमुख की कमान सौंपी गई है,

विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के 29वें एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज अपना पदभार संभाल लिया है. (Photo: File)

भारतीय वायु सेना के 29वें एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज अपना पदभार संभाल लिया है. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह उन्हें वायु सेना प्रमुख की कमान सौंपी गई है, जो 42 सालों की देश सेवा के बाद रिटायर हुए हैं. कार्यभार सौंपने से पहले अमर प्रीत सिंह को रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया. वहीं, नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के छात्र रहे एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: IAF से रिटायरमेंट के बाद कहां गायब हो जाते हैं फाइटर जेट, क्या स्क्रैप बन गए मिग-21?

कितने अनुभवी हैं आशुतोष दीक्षित?

आशुतोष दीक्षित को 20 से ज्यादा तरह के विमानों पर 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है. साथ ही वो एक कुशल लड़ाकू विमान पायलट हैं. चार दशकों के अपने करियर के दौरान, एयर चीफ को ऑपरेशंस, फ्लाइट टेस्टिंग, क्षमता विकास और जॉइंट स्टाफ असाइनमेंट जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ा अनुभव मिला है. रणनीतिक योजना के लिए पहचाने जाने वाले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’’’ में अहम भूमिका निभाने वाले एयर चीफ मार्शल दीक्षित इससे पहले वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत थे.

विज्ञापन

कौन-कौन से विमान उड़ाने का अनुभव?

आशुतोष दीक्षित कारगिल की लड़ाई का भी हिस्सा थे. उन्होंने फाइटर जेट से दुश्मनों पर जमकर बम बरसाए. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के पास कई तरह के विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है, जिनमें मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, HPT-32, An-32, एवरो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस शामिल हैं. वो एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं. अपनी लगभग चार दशक की सर्विस के दौरान, वो कई ऑपरेशन और एक्सरसाइज में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जैसे ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर.

ये भी पढ़ें: कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत? जो इंडियन एयरफोर्स में बनीं पहली फीमेल ‘टॉप गन’ पायलट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola