Who is Daniel George in Hindi: इस दुनिया में मेहनती लोगों को कमी नहीं है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने ऐसे काम किए हैं, जिसे देखकर दुनिया आश्चर्यचकित है। ऐसी ही एक शख्सियत का नाम है- डेनियल जॉर्ज (Daniel George)। डेनियल ने गूगल में 2.2 करोड़ सालाना पैकेज की नौकरी करने के बाद महज 24 साल की उम्र में रिटायर होने का मन बना लिया। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…
आईआईटी बॉम्बे से किया ग्रेजुएशन
डेनियल जॉर्ज ने 2015 में आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग भौतिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। जॉर्ज के पास 29 साल की उम्र में इतना पैसा हो गया है कि उन्हें अब नौकरी करने और वेतन लेने की जरूरत ही नहीं है। वे एक एआई स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में गूगल में नौकरी के बाद उनके पास बहुत पैसा इकट्ठा हो गया है। उन्होंने एक साल तक गूगल में नौकरी की और इसके बाद फाइनेंस और टैक्स के बारे में सीखना शुरू कर दिया।
‘आय का 10 प्रतिशत से भी कम पैसा खर्च किया’
डेनियल ने कहा कि मैं पहले से कहीं अधिक पैसा कमा रहा था, लेकिन लगभग 50 प्रतिशत कर चुका रहा था। इसके बाद मैं अपनी देनदारी को कम करने के लिए रिटायर एकाउंट्स में पैसा निवेश करना शुरू कर दिया। गूगल में काम करते हुए मैंने अपनी आय का 10 प्रतिशत से भी कम पैसा खर्च किया।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या-कंगना के साथ काम कर चुका यह शख्स कौन? कॉलेज में बनाई थी 8500 करोड़ की कंपनी
‘मैंने कभी कार नहीं खरीदी’
डेनियल जॉर्ज ने बताया- मैं पैदल या साइकिल से काम पर जाता था। इसलिए मैंने कभी कार नहीं खरीदी। मैं गूगल ऑफिस में प्रतिदिन तीन बार भोजन करता था। इसलिए मुझे खाने के लिए पैसे नहीं देने पड़े। हालांकि, सिलिकॉन वैली में घर महंगे रेंट पर मिलता है। महंगा है। मेरा किराया काफी कम था, क्योंकि मैं अपने दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहा था।
कमाई के अधिकांश हिस्से को किया निवेश
डेनियल ने बताया कि मैं जिन लोगों को जानता हूं, उनमें से कई लोगों ने महंगी कारें या घर खरीदे हैं, लेकिन मैंने अपनी कमाई के अधिकांश हिस्से को निवेश करने का फैसला किया। जितना अधिक मैंने शुरू में बचत की, उतना ही अधिक समय तक मेरा पैसा बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि मैं Google पर बहुत अच्छा समय बिता रहा था। बाद में, मैंने कर सुविधा वाले खाते में हर साल 75,000 डॉलर यानी लगभग 62 लाख रुपये से अधिक का निवेश करना खत्म कर दिया।
भावी पत्नी से हुई मुलाकात
बता दें कि डेनियल के पास रिटायर होने और भारत लौटने के लिए पर्याप्त पैसा था, लेकिन उन्होंने अमेरिका में रुकना और अपनी संपत्ति को और अधिक बढ़ाना चुना। इसकी वजह यह है कि उनकी अपनी भावी पत्नी से मुलाकात हो गई थी, जो अमेरिका की रहने वाली हैं और गूगल में AI साइंटिस्ट हैं।
जेपी मॉर्गन की एआई प्रोजेक्ट का किया नेतृत्व
जून 2020 में डेनियल जॉर्ज को जेपी मॉर्गन की एआई प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने के लिए काम पर रखा गया। उनका वेतन भी दोगुना कर दिया गया था। इस पर डेनियल ने कहा कि मेरी आय और कुल संपत्ति में इजाफा जरूर हुआ, लेकिन मैंने बाहर खाने के अलावा फिजूलखर्ची नहीं किया। मैं खाना बनाना नहीं चाहता था। मेरी एकमात्र संपत्ति कपड़े, एक गद्दा, एक बिस्तर और एक 65 इंच की टीवी थी।
‘अब मुझे वेतन के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं’
डेनियल ने बताया कि 27 साल की उम्र में मेरी बचत मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। मेरे स्टॉक पोर्टफोलियो ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं अपने वेतन के 70 प्रतिशत के बड़े बोनस का निवेश कर रहा था। अगस्त 2023 में, 29 साल की उम्र में मैंने जेपी मॉर्गन छोड़ दिया और कुछ दोस्तों के साथ एक स्टार्टअप, थर्डईयर एआई की सह-स्थापना की। अब मुझे वेतन कमाने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मैं अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का जोखिम उठा सकता हूं।
यह भी पढ़ें: कौन है वो कपल? जिनकी मदद से बाबा रामदेव शुरू कर पाए 40 हजार करोड़ की कंपनी, गिफ्ट किया आईलैंड
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
55 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
2 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines